5000 रुपए के बजट में इन जगहों पर घूम आएं

दिल ढूंढता है फिर वही, फुर्सत के रात-दिन… आपने यह गाना तो जरूर सुना होगा। कभी-कभी हमारे मन की फीलिंग भी कुछ ऐसी ही होती है। हम डेली रूटीन लाइफ से इतना बोर हो जाते हैं कि हमें ब्रेक की जरूरत महसूस होने लग जाती है। ऐसे में सबसे बड़ा चैलेंज होता है, जब हमारा मन महीने के आखिरी में कहीं जाने का मन करता बजट लिमिटेड होता है।

ऐसे में आप अपने मन को मारने से अच्छा एक शॉर्ट या वीकेंड ट्रिप तो प्लान कर सकते हैं। आप अगर दिल्ली या आसपास की जगहों पर रहते हैं, तो आप 5000 रुपए के बजट में कुछ जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। 

ऋषिकेश, उत्तराखंंड 
आपको अगर पानी से प्यार है, तो आप ऋषिकेश निकल जाइए। आपको यहां पर धार्मिक वातावरण के साथ यहां एडवेंचर स्पोर्ट्स भी मिलेंगे। प्राचीन मंदिर, रेस्टोरेंट और शॉपिंग के लिए काफी नई जगहों के साथ आप यहां सिर्फ यूं ही घूमने भी निकल जाएंगे, तो आपको काफी अच्छा महसूस होगा। आपका मन करे, तो आप यहां से टैक्सी या बस करके आगे नीलकंठ मंदिर भी जा सकते हैं। 

कसौल, हिमाचल प्रदेश 
आपको अगर हिप्पी स्टाइल बार, रेस्टोरेंट या गोवा वाइब्स के साथ मैच करती हुई जगह की तलाश है, तो आपके लिए कसौल सबसे बेस्ट जगह है। दिल्ली से यहां पहुंचने तक के लिए आपको रात भर का सफर करना होगा। यहां बस से आना आपको सस्ता पड़ेगा। आप चाहें, तो बाइक भी रेंट पर ले सकते हैं। यहां की खूबसूरती आपका दिल जीत लेगी।  

लैंसडाउन, उत्तराखंंड
आप अगर हिल स्टेशन्स में शांति की प्लानिंग कर रहे हैं, तो लैंसडाउन सबसे अच्छी जगह है। आप कोटद्वार पहुंचकर यहां से टैक्सी, बस या फिर बाइक से आगे लैंसडाउन पहुंच सकते हैं। यहां की खूबसूरती आपका मन मोह लेगी। यहां दूसरे हिल स्टेशन्स के मुकाबले आपको यहां ज्यादा शांति मिलेगी। 


जयपुर, राजस्थान 
देश की ऐतिहासिक जगहों में से एक है जयपुर। यहां आपको पुराने किले, हवेलियां और बहुत कुछ ऐसा मिलेगा, जो आपने कभी भी एक्सपीरियंस नहीं किया होगा। यहां पर आकर आप लोकल शॉपिंग भी जरूर करें। स्ट्रीट फूड का भी अच्छा ऑप्शन है। आप यहां ट्रेन या बस से आ सकते हैं। स्टे करने के लिए आपको अपने बजट के हिसाब से होटल भी मिल जाएगा।

वृंदावन, उत्तर प्रदेश 
आप अगर बार, रेस्टोरेंट या पार्टी से दूर कुछ दिन आस्था और शांति के साथ गुजारना चाहते हैं, तो आपको कृष्ण की नगरी में घूमकर आना चाहिए। यहां आपको कई प्राचीन मंदिरों के अलावा कई स्ट्रीट फूड भी चखने को मिलेंगे। साथ ही आसपास की जगहों पर पूरी तरह ग्रामीण परिवेश देखने को मिलेगा।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker