MP में सफ़ेद सांप को देखने के लिए लगी लोगो की भीड़, देखे तस्वीर

खरगोन: जब कहीं सांप दिखता है तो उसे देखने वालों की भीड़ लग जाती है। यह भीड़ तब और बढ़ जाती है जब वह सांप कोई दुर्लभ प्रजाति का हो। मध्य प्रदेश के खरगोन से एक ऐसी ही खबर आ रही है। खरगोन में एक सफेद रंग का सांप दिखा है। उसे देखते ही लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। लोग सफेद सांप की फोटो और वीडियो बनाने लगे। सफेद रंग की इस दुर्लभ प्रजाति को कॉमन करैत कहा जाता है। खरगोन के महेश्वर इलाके में इस तरह का सांप एक बार और देखा जा चुका है। सफेद सांप दिखते ही लोगों ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी। वन विभाग के साथ ही थैंक्यू नेचर वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों ने सांप को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया।

भारत में ऐसे अब तक केवल तीन सांप
खरगोन जिले के महेश्वर में जलुद गांव में कॉमन करैत प्रजाति का सफेद सांप मिला है। वन विभाग के अनुसार मध्यप्रदेश और मंडलेश्वर क्षेत्र में इस प्रजाति का यह सांप दूसरी बार मिला है। भारत में यह तीसरा कॉमन करैत प्रजाति का सांप मिला है। मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे जलूद निवासी पंकज सिंह सोलंकी ने मंडलेश्वर की वन्य प्राणी संरक्षक संस्था थैंक यू नेचर वेलफेयर सोसायटी के सदस्यों को सूचना दी कि ग्राम जलुद स्थित राम मंदिर प्रांगण में सफेद सांप निकला है।

महिला आरक्षण को बरकरार रख पाएगी धामी सरकार? कैबिनेट की बैठक में लिया ये फैसला

महेश्वर में मिले इस सांप की लंबाई करीब 18 इंच है। एसडीओ फॉरेस्ट एमएस मौर्य के अनुसार करैत सांप की प्रजाति विशेष श्रेणी या विलुप्त प्रजाति में नहीं है। इसका पूरा रंग सफेद होने के कारण इस सांप को विशेष कहा जा सकता है। किसी भी प्राणी का सफेद होना एल्बिनो कहलाता है।

प्राणी संरक्षक संस्था थैंक यू नेचर वेलफेयर सोसायटी के संस्था के सदस्य तुरंत वहां पहुंचे और उसे रेस्क्यू किया। थैंक यू नेचर अध्यक्ष महादेव पटेल ने बताया कि इससे पहले 29 जून 2020 में भी करैत प्रजाति का सफेद सांप मिला था। यह सांप कॉमन करैत है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker