शनिदेव की इन राशियों पर है अशुभ दृष्टि

शनिदेव को ज्योतिष शास्त्र में न्याय का देवता कहा गया है। ज्योतिष शास्त्र में शनि देव की महिमा का विस्तार से वर्णन किया गया है। शनिदेव अच्छे कर्म करने वालों को  शुभ फल देते हैं और गलत कामों में लिप्त लोगों को दंडित करते हैं। इस समय शनि मकर राशि में विराजमान हैं। इस समय शनि मकर राशि में वक्री अवस्था में हैं। जानें शनि की किन राशियों पर है अशुभ दृष्टि-

मेष- मेष राशि वालों पर शनिदेव की अशुभ दृष्टि है।। इस समय आपको पैसों के मामले में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। अविवाहितों के शादी-विवाह में बाधाएं आ सकती हैं। शनिवार के दिन शनि चालीसा का पाठ करना शुभ रहेगा।

मिथुन- मिथुन राशि वालों पर शनि ढैय्या चल रही है। आने वाले समय में आपको कार्यस्थल पर मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। इस अवधि में गलत कामों से दूर रहे हैं। वाद-विवाद से बचें। शनिवार को शनिदेव को सरसों का तेल अर्पित करना लाभकारी रहेगा।

सिंह- सिंह राशि वाले जातकों को शनिदेव परेशान कर सकते हैं। शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए आपको शनि संबंधित उपाय करना चाहिए। शनि आपके  स्वास्थ्य पर प्रभाव डाल सकते हैं। शनिवार को मंदिर में शनिदेव की आरती करने से लाभ होगा।

कुंभ- वर्तमान में कुंभ राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है। शनि आपकी राशि के स्वामी हैं। कुंभ राशि वालों को इस अवधि में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। पैसों के मामले में विशेष सावधानी बरतें। शनिवार के दिन शनि चालीसा का पाठ करना लाभकारी रहेगा।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker