अली फजल और ऋचा चड्ढा की शादी में मेहमानो को फ़ोन ले जाने की अनुमति

दिल्लीः अली फजल और ऋचा चड्ढा काफी समय से रिलेशनशिप में हैं। हालांकि अब लंबे रिलेशनशिप के बाद दोनों शादी करने वाले हैं। कई बार शादी पोस्टपोन होने के बाद अब फाइनली दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दोनों की अगले महीने शादी होने वाली है। शादी की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। कुछ दिनों पहले शादी का कार्ड सामने आया था जो माचीज के डिब्बे पर बना था। दोनों की शादी का इन्वाइट काफी वायरल हुआ है और सभी को ये नया और अनोखा इन्वाइट काफी पसंद आया। अब दोनों की शादी को लेकर नया अपडेट आया है। 

बाकी सेलेब्स की तरह नहीं कोई नियम

बता दें कि अब तक जितने सेलेब्स की शादी हुई है सभी इस दौरान प्राइवेसी का पूरा ध्यान रखते हैं। कई सेलेब्स ने तो अब तक शादी में नो फोन पॉलिसी भी रखी ताकी फोटोज लीक ना हो। लेकिन अली और ऋचा ऐसा नहीं कर रहे हैं।दोनों बस मेहमानों को एंजॉय करते देखना चाहते हैं। वैसे दोनों ने अपने वेडिंग इन्वाइट पर भी लिखा है, अपने फोन छोड़ें और एंजॉय करें। मोमेंट्स को फोन पर कैप्चर करने की टेंशन मत छोड़ें। रियल टाइम पर कैप्चर करें।

अयान मुखर्जी ने आयरन मैन से की SRK के किरदार की तुलना!

इसलिए नहीं बनाया रूल

अली और ऋचा का मानना है कि अगर वे शादी में ज्यादा बंदिशे नहीं रखेंगे तो गेस्ट ज्यादा अच्छे से एंजॉय कर पाएंगे। दोनों गेस्ट को फोन रखने देना चाहते हैं और शादी एंजॉय कर देना चाहते हैं।

दोनों की लव स्टोरी

अली और ऋचा साल 2012 में फिल्म फुक्रे के सेट पर मिले थे। दोनों ने फिर साल 2017 में सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर रिलेशनशप को ऑफिशयल किया। दोनों की शादी की बात करें तो 4 अक्टूबर को दोनों की मुंबई में शादी है। शादी से पहले प्री वेडिंग फंक्शन दिल्ली के रॉयल हेरिटेज में होंगे। संगीत और मेहंदी 1 अक्टूबर को होंगे। इसके बाद 7 अक्टूबर को ग्रैंड रिसेप्शन होगा।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker