नाबालिग किशोरी के सामूहिक दुष्कर्म मामले मे पुलिस ने छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया

भरुआ सुमेरपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन युवकों ने नाबालिग किशोरी का जानवर वाले बाड़े से अपहरण करके गौशाला में बंधक बनाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। नाबालिग को आरोपियों ने 10 घंटे कैद रखा। आरोपियों के चुंगल से छूटने के बाद किशोरी रात को 11 बजे घर पहुंची और आपबीती बताई। घटना दो दिन पुरानी है। पुलिस ने मुख्य आरोपी के साथ आज दो अज्ञात के खिलाफ छेड़खानी मुकदमा दर्ज करके किशोरी को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा है। जबकि पिता और पीड़िता ने चार के ऊपर दुष्कर्म करने का आरोप लगा रहे हैं।

थानाक्षेत्र के एक गांव के निवासी का आरोप है कि गत 17 दिसंबर को उसकी पुत्री दोपहर 1 बजे घर से जानवरों के बाड़े में गई थी। तभी गांव निवासी एक युवक उसे जबरिया बाड़े से उठा ले गया और गांव के बाहर बनी गौशाला में कैद करके अपने तीन साथियों के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। रात 11 बजे उनके चुंगल से छूटकर घर पहुंची किशोरी ने घटना से परिजनों को अवगत कराया। 18 सितंबर को पिता की तहरीर पर पुलिस ने धारा 354, पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज करके 19 सितंबर को मेडिकल परीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेजा।

थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि पिता की तहरीर पर मुख्य आरोपी सत्ता  को नामजद तथा दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा कायम किया गया है। पीड़िता अगर 164 के बयान में सामूहिक दुष्कर्म की बात करती है तो मुकदमे में धाराएं बढ़ाई जाएंगी। चर्चा है कि पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker