Horoscope Today 16 September : क्या कहते है आपके आज के सितारे जाने अपनी राशि के अनुसार

दिल्ली : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन.

मेष-धन का आवक बढ़ेगा। कुटुम्‍बीजनों में वृद्ध‍ि होगी। वाणी से ओजस्‍वी-तेजस्‍वी बनेंगे। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। सन्तान को कष्ट होगा। व्‍यापार भी अच्‍छा दिख रहा है।  मित्रों से भेंट होगी।लाल वस्‍तु पास रखें।

वृषभ-आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। आपके अंदर एक गजब की ऊर्जा दिख रही है।  किसी मित्र के सहयोग से धन की प्राप्ति हो सकती है। कारोबार में ध्यान दें। कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं।स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा, प्रेम और संतान की स्थिति थोड़ी मध्‍यम है। व्‍यापार की स्थिति बहुत अच्‍छी है। लाल वस्‍तु का दान करें।

मिथुन-खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। सिरदर्द, नेत्रपीड़ा, अज्ञात भय हो सकता है। थोड़ी परेशानी रहेगी। स्‍वास्‍थ्‍य प्रभावित दिख रहा है।  कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन की प्राप्ति हो सकती है। आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे। परिवार की समस्याएं रहेंगी। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार सही चलेगा। बजरंग बली की अराधना करते रहें।

आपने भी घर में लगा रखी है पितरों की तस्वीरें तो जानें इससे जुड़ी जरूरी बातें

कर्क-बहुत ही सुंदर दिन का निर्माण हो रहा है। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, संतान की स्थिति बहुत अच्‍छी है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। आत्मविश्वास में कमी आएगी। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।व्‍यापारिक दृष्टिकोण से कुछ नए आयाम जीवन में बन सकते हैं। शुभ समय है। लाल वस्‍तु पास रखें।

सिंह-आर्थिक मामले सुलझेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय, राजनीतिक लाभ मिलेगा। अनियोजित खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। अनावश्‍यक तनाव लेने से बचें।व्‍यवसायिक स्‍तर आपका बढ़ेगा। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार अद्भुत दिख रहा है। लाल वस्‍तु पास रखें।

कन्‍या-जोखिम से उबर चुके हैं। यात्रा में लाभ होगा। भाग्‍यवश कुछ काम बनेंगे। अपनी भावनाओं को वश में रखें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम, संतान, व्‍यापार अद्भुत है। लाल वस्‍तु का दान करें।

तुला-चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। थोड़ा बचकर पार करें। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं।  भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। संचित धन में कमी आ सकती है। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम-संतान मध्‍यम, व्‍यापार लगभग ठीक रहेगा। शनिदेव की अराधना करें और लाल वस्‍तु का दान करें।

वृश्चिक-जीवनसाथी का सानिध्‍य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं।प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार अद्भुत है। मां काली की अराधना करें।

धनु-शत्रुओं पर विजय पाएंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।  मानसिक शान्ति रहेगी। आत्मविश्वास में कमी आएगी। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं।स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम, संतान, व्‍यापार बहत अच्‍छा है।

मकर-विद्यार्थियों के लिए उत्‍तम समय है लेकिन थोड़ा भावुक बने रहेंगे। इस भावुकता में यदि कोई निर्णय लेते हैं तो नुकसान हो सकता है। घर-परिवार में धार्मिक एवं मांगलिक कार्य होंगे। स्वभाव में जिद्दीपन रहेगा। जीवनसाथी से सम्बन्धों में मनमुटाव हो सकता है।स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम-संतान मध्‍यम, व्‍यापार बहुत अच्‍छा है। मां काली की अराधना करते रहें।

कुंभ-भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी हो सकती है। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि हो सकती है लेकिन गृहकलह भी हो सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम-संतान की स्थिति ठीक-ठाक, व्‍यापार सही चल रहा है।  धार्मिक संगीत में रुचि रहेगी। वाहन सुख में वृद्धि होगी। किसी मित्र के सहयोग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं।लाल वस्‍तु का दान करें।

मीन-किया गया प्रयास सार्थक होगा। व्‍यवसायिक सफलता मिलेगी। शैक्षिक कार्यों के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।  स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम, संतान, व्‍यापार अद्भुत दिख रहा है। लाल वस्‍तु पास रखें।

Back to top button