हिमाचल का कसौली है शानदार प्लेस

 कसौली उत्तर भारतीय राज्य हिमाचल प्रदेश का एक छोटा सा पहाड़ी शहर है। कसौली, हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में है, जो हर पहाड़ी प्रेमी का पसंदीदा स्पॉट है।

पहाड़ी इलाके, हिमालय के खूबसूरत नजारे, माल रोड और भारतीय शैली की वास्तुकला का मिश्रण कसौली को पोस्टकार्ड जैसा लुक देते हैं। कसौली में घूमने के लिए मंकी पॉइंट, बैपटिस्ट चर्च और गुरुद्वारा श्री बालक नाथ मंदिर जैसी जगह को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

इस जगह पर आप अपने दोस्तों के साथ चिल करने के लिए वीकेंड पर जा सकते हैं। इसके अलावा आप बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए भी परिवार के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं। यहां जानिए इस जगह पर पहुंचने के लिए बेस्ट तरीका-


फ्लाइट से कसौली कैसे पहुंचे
 
कसौली के सबसे पास हवाई अड्डा चंडीगढ़ है। चंडीगढ़ हवाई अड्डा प्रमुख हवाई अड्डों से जुड़ा है जिसमें दिल्ली, मुंबई, अमृतसर, चेन्नई, श्रीनगर, कोलकाता जैसे सभी भारतीय शहर हैं। चंडीगढ़ के लिए रोजाना डोमेस्टिक फ्लाइट होती हैं। वहीं कसौली से ये लगभग 70 किमी दूर है। हवाई अड्डे से कसौली पहुंचने के लिए टैक्सी आसानी से मिल जाती हैं।


बाय रोड कसौली कैसे पहुंचे
 

दिल्ली, चंडीगढ़, सोलन, शिमला और अंबाला जैसी जगहों से कसौली अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। इसके अलावा दिल्ली और चंडीगढ़ से कसौली के लिए लगातार बस चलती हैं। कई सुपर फास्ट और सुपर डीलक्स बसें हैं जो कसौली में रुकती हैं। ये बसें आम तौर पर चंडीगढ़ जो की कसौली से 50 किमी है, दिल्ली, 295 किमी, चैल 64 किमी और शिमला 84 किमी से चलती हैं।

ट्रेन से कसौली कैसे पहुंचे
 
कसौली का अपना कोई रेलवे स्टेशन नहीं है। हालांकि, सबसे पास कालका रेलवे स्टेशन है, जो कसौली से लगभग 40 किमी दूर है। कसौली पहुंचने के लिए कालका स्टेशन के बाहर से स्थानीय टैक्सी ली जा सकती हैं।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker