प्रधानमंत्री आवास पर कब्जे के बाद वहां खाना बना रहे प्रदर्शनकारी

दिल्लीः पड़ोसी देश श्रीलंका पिछले सात दशकों में सबसे खराब आर्थिक संकट का सामना कर रहा है. देश में सरकार के खिलाफ हर तरफ प्रदर्शन हो रहे हैं. हालात कितने खराब है उसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे (PM Ranil Wickremesinghe) और राष्ट्रपति गोटाबाय राजपक्षे (PM Gotabaya Rajapaksa) के आवास पर कब्जा कर लिया है. रविवार को दिनभर प्रदर्शनकारियों पीएम आवास पर कब्जा बनाए रखा.

इस बीच पीएम आवास पर प्रदर्शनकारियों के कब्जे वाले कई वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुए. रविवार शाम एक वीडियो देखने को मिला जिसमें कुछ प्रदर्शनकारी पीएम आवास पर खाना बनाते हुए देखे गए.

श्रीलंका से इस तरह के कई वीडियो सामने आ चुके हैं. एक वीडियो में प्रदर्शनकारी श्रीलंकाई पीएम के आधिकारिक आवास टेम्पल ट्री के अंदर कैरम खेलते हुए दिखे. तो वहीं कुछ वीडियो में प्रोटेस्टर्स आवास के अंदर स्विमिंग पूल में नहाते हुए भी नजर आए.

Back to top button