कन्हैया लाल हत्याकांड की इरफ़ान पठान ने आलोचना की

दिल्लीः राजस्थान के उदयपुर में हुए कन्हैया लाल हत्याकांड की लगातार देश के सेलेब्रेटी आलोचना कर रहे हैं। इस हत्याकांड की खेले के दिग्गज भी कड़ी निंदा कर रहे हैं। टीम इंडिया के पूर्व ऑल राउंडर इरफान पठान ने कन्हैया लाल हत्याकांड में बड़ा बयान दिया है। 37 साल के पूर्व खिलाड़ी ने इस घटना को इंसानियत को चोट पहुंचाने वाला बताया है।

पठान ने एक सोशल पोस्ट करते हुए इसे शर्मसार करने वाली घटना बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना को अंजाम देने वाला किसी भी धर्म को मानने वाला हो, यह सही नहीं है। ऐसी घटना से मानवता को चोट पहुंचती है। इरफान ने लिखा कि कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप किस (धर्म) पर विश्वास करते हैं। किसी निर्दोष के जीवन को नुकसान पहुंचाने का मतलब इंसानियत को चोट पहुंचाने जैसा है।

Back to top button