मंगोलपुरी के फेज-1 के एक फैक्ट्री मे लगी भीषण आग, हादसे में कोई हताहत नहीं

दिल्लीः दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में बुधवार को एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचीं दमकल की 26 गाड़ियां ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। 

आग लगने की यह घटना मंगोलपुरी के फेज-1 इलाके की एक फैक्ट्री में बुधवार तड़के हुई। सूचना पर कार्रवाई करते हुए दमकल की 26 गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं। आग के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। दिल्ली दमकल विभाग के मुताबिक, अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

दिल्ली फायर सर्विस अधिकारी एसके दुआ ने बताया कि आग को मध्यम श्रेणी का घोषित किया गया और 26 दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। आग पर अब काबू पा लिया गया है। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हमने आग बुझाने के लिए रिमोट कंट्रोल फायर फाइटिंग मशीन का भी इस्तेमाल किया। 

Back to top button