बारिश की फुहार से पहले झेलनी होगी गर्मी की मार: Weather UP

दिल्लीः यूपी के लोगों अभी गर्मी और परेशान करेगी। इस सप्ताह गर्मी और उमस से छुटकारा नहीं मिलने वाला है। फुहारे पड़ने से पहले गर्मी पसीने से तरबतर करती रहेगी।

तापमान भले ही शनिवार की अपेक्षा एक डिग्री सेल्सियस के आसपास कम रहा हो पर रविवार को गर्मी से तनिक भी राहत नहीं थी। भीषण गर्मी और उमस से पूरे दिन लोग पसीने से तरबतर रहे। मौसम विभाग बता रहा है कि फिलहाल सप्ताह भर गर्मी और उमस से राहत मिलने वाली नहीं है। उधर, लखनऊ की हवा रविवार को मध्यम रही। एक्यूआई 170 दर्ज किया गया।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान था कि रविवार को तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। पर कहीं-कहीं हल्की बदली से तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के नीचे ही रहा। वहीं शनिवार को अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। रविवार को हवा भी ना के बराबर चली। हवा ना चलने से गर्मी अधिक थी। वहीं उमस भी रही। मौसम विभाग ने हवा में 71 फीसदी आर्द्रता दर्ज की। मौसम विभाग ने रविवार को जो पूर्वानुमान लगाया है उसके मुताबिक अगले एक सप्ताह तक गर्मी से छुटकारा मिलने वाला नहीं है।मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि अगले छह दिनों तक मौसम का यही हाल रहेगा। अधिकतम तापमान 43-44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27-28 डिग्री सेल्सियस के आसपार रहेगा।

Back to top button