जेएनयू के वन क्षेत्र में अज्ञात व्यक्ति का पेड़ से लटकता मिला का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

दिल्लीः जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के वन क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बेहद सड़ी-गली हालत में फंदे के सहारे पेड़ से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे पुलिस को जेएनयू फॉरेस्ट एरिया में शव लटके होने के बारे में सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके का मुआयना किया तो जंगल क्षेत्र में एक पेड़ से लटकता हुआ एक शव अत्यधिक क्षत विक्षत हालत में मिला। उन्होंने कहा कि मृतक की उम्र 40-45 साल के बीच लगती है।

अधिकारी ने बताया कि शव की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। मौके पर क्राइम और फॉरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया गया है। पुलिस ने बताया कि पूछताछ की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 

विश्वविद्यालय के सूत्रों ने कहा कि ऐसा लगता है कि शव जेएनयू के किसी व्यक्ति का नहीं है। शव यमुना हॉस्टल के पास जंगल में मिला था। कुछ छात्र जंगल में टहलने गए थे, जहां उन्होंने एक दुर्गंध महसूस की और अधिकारियों को इस बारे में सूचित किया। 

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker