अलीगंज में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) द्वारा किया गया पौधारोपण: लखनऊ

दिल्ली:राजधानी लखनऊ के अलीगंज स्थित राजकीय अलंकृत उद्यान में बोगनबोलिया का बाग विकसित किया जाएगा। रविवार को यहां प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार तथा कृषि निर्यात राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने बोगनबेलिया की 50 प्रजातियों के पौधों के रोपण का शुभारम्भ किया। इनमें मुख्य रूप से बेगम सिकन्दर, चित्रा, चेरी ब्लासम, डॉ० भाभा, श्वेता, सुरेखा, थिमा, डॉव मेहरा, डॉ0 हरभजन सिंह, वाजिद अली शाह, डॉ. राव, डॉ. आर.आर. पाल, मिस मलीना एवं मेरी पामर आदि प्रजातियां शामिल हैं। इन प्रजातियों के 550 पौधों का रोपण किया गया।

इसके साथ ही यहां आम की नियमित फलत देने वाली बौनी किस्मों आम्रपाली एवं मल्लिका का रोपण किया गया। इसके साथ ही बोगनवेलिया उद्यान को विकसित करने के लिए इन सभी बोगनबेलिया के प्रजातियों से नए पौधे तैयार किये जायेंगे, जिसका रोपण प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर किया जायेगा।इस वर्ष एक करोड़ 55 लाख फलदार पौधों का वृक्षारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मंत्री द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगरीय क्षेत्र के असंतुलित हो रहे पर्यावरण को संतुलित करने, जन-मानस को पेड़-पौर्धों के महत्व के बारे में जागरूक करने तथा उन्हें अधिक से अधिक वृक्षारोपण हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से पौधरोपण किया गया।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker