कंगना रनौत के शो में जमकर हुआ बवाल

कंगना रनौत होस्टेड शो ‘लॉकअप’ के हालिया एपिसोड में पायल रोहातगी और शिवम शर्मा के बीच टक्कर देखने को मिली। दोनों ही अच्छे दोस्त हैं और फिर इस तरह दोनों का टकराना फैंस के लिए सरप्राइजिंग भी था और एंटरटेनिंग भी।

शिवम और पायल के बीच ये झगड़ा पायल के अरीना टास्क में हाने के बाद हुआ जिससे वह फिनाले वीक में जगह नहीं बना पाईं। शिवम और पायल के बीच अरीना टास्क में परफॉर्मेंस को लेकर झगड़ा शुरू हो गया जब शिवम ने उनकी परफॉर्मेंस को मुनव्वर फारुकी की परफॉर्मेंस से कंपेयर करना शुरू किया।

शिवम ने पायल को बताया कि तो बार तो उनका भी एरो अटक गया था। शिवम की बात सुनकर पायल रोहातगी ने कहा कि आखिर क्यों उनके लिए मुनव्वर बेंचमार्क बन गए हैं?

पायल रोहातगी ने कहा, ‘अगर मुनव्वर बोले दिन तो दिन, वो बोले रात तो रात, मुनव्वर के अलावा भी जिंदगी है। अगर मुनव्वर ही बेंचमार्क है तेरे लिए तो जा शादी कर ले उससे।’

पायल रोहातगी की इस बात पर शिवम का पारा चढ़ गया और उन्होंने भी पलटवार शुरू कर दिया। शिवम ने पायल रोहातगी से कहा, ‘वो तो आप खुद कर चुकी हैं… और आपका तो तलाक भी हो चुका है।’

Back to top button