मार्च में भारत का एक्सपोर्ट-इंपोर्ट , एक्सपोर्ट 20% बढ़कर 42.22 अरब डॉलर हुआ

दिल्ली: भारत का मर्चेंडाइज एक्सपोर्ट मार्च 2022 में 19.76% बढ़कर 42.22 अरब डॉलर पर पहुंच गया। एक साल पहले यानी मार्च 2021 में यह 35.26 अरब डॉलर था। वहीं इंपोर्ट 60.74 अरब डॉलर रहा जो मार्च 2021 में 48.90 अरब डॉलर था जोकि 24.21% की बढ़ोतरी है। व्यापर घाटा 18.51 अरब डॉलर रहा जो एक साल पहले 13.64 अरब डॉलर था। सर्विस एक्सपोर्ट की बात करें तो मार्च में भारत का सर्विस एक्सपोर्ट 4.64% बढ़कर 21.76 अरब डॉलर रहा जो एक साल पहले 20.80 अरब डॉलर था। यानी मार्च 2022 में भारत का ओवरऑल एक्सपोर्ट (मर्चेंडाइज + सर्विस) 14.15% बढ़कर 63.99 अरब डॉलर रहा। एक साल पहले ये 56.05 अरब डॉलर था।

मार्च 2022 में सर्विस इंपोर्ट 7.33% बढ़कर 13.16 अरब डॉलर पर पहुंच गया। मार्च 2021 में यह 12.26 अरब डॉलर था। यानी ओवरऑल इंपोर्ट 20.83% बढ़कर 73.90 अरब डॉलर हो गए। इस हिसाब से मार्च में कुल व्यापार घाटा 9.91 अरब डॉलर रहा। मिनिस्ट्री ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने ये आंकड़े जारी किए।

Back to top button