सेंसेक्स में 237 पॉइंट की गिरावट, निफ्टी 17475 पर हुआ बंद

दिल्ली: सेंसेक्स और निफ्टी हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 237.44 (0.41%) पॉइंट की गिरावट के साथ 58,338.93 पर और निफ्टी 54.65 (0.31%) अंको की गिरावट के साथ 17,475.65 पर बंद हुआ। सेंसेक्स में सबसे ज्यादा बढ़त सन फार्मा, ITC, हिंदुस्तान यूनिलीवर, NTPC, बजाज फाइनेंस और इंडसइंड बैंक के शेयर में रही। जबकि भारतीय एयरटेल,मारुति, कोटक बैंक टेक महिंद्रा और पावर ग्रिड, एशियन पेंट्स, HDFC और नेस्ले इंडिया के शेयर में गिरावट रही।

सेंसेक्स 334 पॉइंट की बढ़त के साथ 58,910 पर खुला जबकि निफ्टी 15 अंको की बढ़त के साथ 17,599 पर खुला। इसने पूरे कारोबारी दिन में 59,003.82 का 58,291.23 ऊपरी और का निचला स्तर बनाया। BSE के मिडकैप में गिरावट के साथ जबकि स्मॉल कैप इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुआ। मिडकैप में रुचि सोया, इंडिया होटल, अपोलो हॉस्पिटल, वरुण बिवरेज, IDBL और NHPC स्टॉक्स में बढ़त है। जबकि सन टीवी, आईडिया और क्रिसिल में गिरावट है। स्मॉल कैप में अपोलो पाइप, गांधी ट्यूब, रिलायंस थर्मैक्स जैसे शेयर्स में तेजी है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker