लुइसियाना में तूफ़ान के कारण  2500 से ज्यादा घरों की बिजली गुल

दिल्ली: अमेरिका के लुइसियाना प्रांत के न्यू ऑरलियन्स में खतरनाक टोरनेडो आया है। इसकी रफ्तार 146 किमी प्रति घंटे रही। इसके कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि कई लापता है। राहत और बचाव कार्य में 300 जवानों को लगाया गया है।

प्रांत के गवर्नर जॉन बेल एडवर्ड्स ने इस बवंडर के चलते न्यू ऑरलियंस के 4 इलाकों में आपातकाल घोषित कर दिया। इसे मल्टीवोर्टेक्स यानी बवंडरों का बवंडर कहा जा रहा है। जानकारी के मुताबिक अमेरिका के 80% बवंडर लुइसियाना में आते हैं।

Back to top button