BJP-BSP के मेल से यूपी में हुआ बड़ा खेल :  राजभर

उन्होंने कांग्रेस पर भी भाजपा की मदद का आरोप जड़ा है। 2017 में भाजपा के साथ चुनाव लड़कर योगी सरकार में मंत्री बने राजभर ने बाद में अपनी राहें अलग कर लीं और इस चुनाव में सपा गठबंधन के साथ चुनाव लड़े हैं।

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने एक बार फिर कहा है कि चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के बीच मिलीभगत थी।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि पूर्वांचल की 122 सीटों पर भाजपा ने बसपा के टिकट तय किए। सपा गठबंधन के साथ इस चुनाव में 6 सीटें जीतने वाले सुभासपा प्रमुख ने कहा कि उनके पास सबूत भी है।

उन्होंने कांग्रेस पर भी भाजपा की मदद का आरोप जड़ा है। 2017 में भाजपा के साथ चुनाव लड़कर योगी सरकार में मंत्री बने राजभर ने बाद में अपनी राहें अलग कर लीं और इस चुनाव में सपा गठबंधन के साथ चुनाव लड़े हैं।

उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान जीत को लेकर बड़े-बड़े दावे किए थे और यहां तक कह दिया था कि योगी आदित्यनाथ को भीख मांगने पर मजबूर कर देंगे।

योगी को गोरखपुर और मोदी-शाह को गुजरात भेज देने की बात कही थी। हालांकि, चुनावी नतीजे आने के बाद उन्होंने कहा कि पहले चरण से ही पता चल गया था कि सपा गठबंधन की हार होने जा रही है।

Back to top button