महिला से दुष्कर्म कर वीडियो बनाया, दो पर रिपोर्ट

उरई/जलौन,संवाददाता। महिला से दोस्ती कर उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर अपने साथी के साथ मिलकर उसका अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

इसकी जानकारी जब महिला को हुई तो उसने विरोध किया। तब आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। महिला की तहरीर पर थाना पुलिस ने दुष्कर्म, छेड़खानी सहित अन्य धाराओं में दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए है।

गोहन थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि पति से उसका विवाद चल रहा था। जिसके चलते वह अकेली रह रही थी।

इस बीच मानसिंह निवासी रुपापुर थाना गोहन, रामदेव निवासी खडगुईपुरवा थाना सिरसाकलार ने उसके साथ मेलजोल बढ़ा कर दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Back to top button