सब इंस्पेक्टर ने पत्नी की हत्या कर दी जान

ग्रेटर नोएडा के जारचा थाना क्षेत्र स्थित एनटीपीसी प्लांट की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के एक सब-इंस्पेक्टर और उनकी पत्नी के शव सोमवार दोपहर में उनके कमरे में मिले हैं।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है।

जानकारी के अनुसार, दादरी क्षेत्र की एनटीपीसी प्लांट में सोमवार को कथित तौर पर सीआईएसफ के एक सब इंस्पेक्टर ने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस को मौके से मिले एक सुसाइड नोट के मुताबिक सब इंस्पेक्टर ने पत्नी से विवाद के चलते यह कदम उठाया है। दंपति की मौत से एनटीपीसी परिसर में सन्नाटा पसरा हुआ है।

एडिशनल डीसीपी विशाल पाण्डेय ने बताया कि सीआईएसफ के सब इंस्पेक्टर सुजीत कुमार (30 वर्ष) की ड्यूटी एनटीपीसी की सुरक्षा में लगी हुई थी। परिसर में सुजीत कुमार पत्नी वर्षा (23 वर्ष) के साथ रह रहे थे। उ

न्होंने बताया कि दंपति की मौत की जानकारी पड़ोसियों ने पुलिस को दी। इसके बाद जारचा पुलिस मौके पर पहुंची।

Back to top button