अनूठे पत्थरों की दिलचस्प प्रदर्शनी

उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में विभिन्न पर्वतों एवं नदियों से संग्रहित पत्थरों से उकेरी गई कलाकृतियों की प्रदर्शनी का अवलोकन रविवार को जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन किया।

जिला मुख्यालय उरई निवासी हरिमोहन पुरवार एवं उनकी पत्नी संध्या पुरवार को प्राचीन वस्तुओं के अलावा तरह-तरह की कलाकृतियों एवं मुद्रा संग्रह करने का जुनून है। इसी क्रम में उन्होने मोहल्ला चूड़ी वाली गली में तरह-तरह के पत्थरों को संग्रहित कर प्रदर्शनी लगवाई।

श्रीमती निरंजन ने कहा कि इस तरह के संग्रह निश्चित रूप से बहुत कम ही देखने को मिलते हैं। इस तरह के अछ्वुत संग्रह और विभिन्न तरह की पत्थरों के बारे में आज की युवा पीढ़ी पूरी तरह अंजान है जिसे  इस तरह के आयोजन से निश्चित रूप से प्राचीन वस्तुओं के बारे में जानने में मदद मिलेगी।

Back to top button