अनुष्का शर्मा छाईं मैगजीन कवर पर

शादी के बाद पहली बार दिखा इतना बोल्ड अवतार

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने लेटेस्ट मैगजीन फोटोशूट करवाया है। शादी के बाद अनुष्का का ये सबसे बोल्ड फोटोशूट है। प्रतिष्ठित मैगजीन वोग के कवर पर अनुष्का छाईं। इस ग्लैमरस फोटोशूट से ढेरों बोल्ड फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। अनुष्का ने इसके लिए बोल्ड स्टाइल और ड्रेसेज कैरी की।

खुद एक्ट्रेस ने भी इन तस्वीरों को शेयर किया है।इससे पहले भी अनुष्का शर्मा कई लोकप्रिय मैगजीन के कवर पर जगह पा चुकी हैं। एक बार फिर उन्होंने मैगजीन फोटोशूट के चलते बोल्ड अंदाज दिखाया। बता दें लंबे समय से अनुष्का किसी फिल्म में नजर नहीं आई है लेकिन अपने प्रोडक्शन हाउस में वह कई वेब सीरीज का निर्माण कर रही हैं।

अनुष्का शर्मा की आखिरी फिल्म जीरो थी। जिसमें वह शाहरुख खान और कैटरीना कैफ के साथ नजर आईं। बीच में खबरें आई कि अनुष्का बीमार भी थीं इसीलिए वह इन दिनों फिल्मों से दूर हैं। आइए दिखाते हैं अनुष्का की बोल्ड तस्वीरें।शादी के बाद कम ही मौके हुए जब अनुष्का शर्मा का बोल्ड अवतार देखने को मिला है। लेकिन इस बार बोल्ड आउटफिट में अनुष्का शर्मा ने फोटोशूट करवाया।

अनुष्का शर्मा के प्रोडेक्शन बैनर(Clean Slate Films)तले बनी अब तक पाताल लोक और बुलबुल जैसी वेब सीरीज व फिल्म रिलीज हुई है। इन वेब सीरीज को खासा पसंद किया गया।

Back to top button