हमीरपुर : मौदहा में जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े की शुरूआत

मौदहा।हमीरपुर।16 जुलाई मौदहा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में आज से विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा की शुरुआत की गई है।

इस अभियान के लिए यहाँ के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर अनिल सचान ने जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है।
इस मौके पर डॉक्टर सचान ने बताया कि लगातार बढ़ती जनसंख्या वृद्धि विश्व के लिए बड़ा संकट साबित हो रही है।

इस समस्या से भारत देश सबसे ज्यादा प्रभावित है इसलिए सरकार इस तरह के जागरूकता अभियान चलाती है।

उन्होंने कहा कि इस जागरूकता अभियान में लोगों को पुरूष एवं महिला नसबंदी के बारे में जानकारी दी जाती हैं साथ ही उनके अंदर की तमाम भ्रांतियां दूर करने का काम किया जाता है।

Back to top button