हमीरपुर : रिमझिम बारिश से मिली राहत

हमीरपुर। कई दिनों से उमस भरी गर्मी ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया था। गर्मी से राहत को लोग घरों में लगे कूलर, पंखा के सामने पसीना सुखाते रहे।

लेकिन उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिल रही थी। गुरुवार को सुबह से आसमान पर बादल छाए रहने से मौसम सुहाना हो गया।

दोपहर में रिमझिम बारिश हुई। बारिश होने से लोगों से राहत की सांस ली। लोग मौसम का आनंद लेते नजर आए।

वहीं शहर की गलियां व मुख्य मार्ग बारिश के पानी कीचड़ युक्त हो गए। उधर खेतों में बोई गईं फसलों में बारिश का पानी पड़ते ही इनमें रंगत बदलेंगी।

Back to top button