डीएम ने फार्मर रजिस्ट्री वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

महोबा।शासन द्वारा फार्मर रजिस्ट्री कराने के किसानों को जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी द्वारा फार्मर रजिस्ट्री के प्रचार वाहनों को झण्डी दिखाकर रवाना किया गया, साथ ही मुख्य विकास अधिकारी, उप कृषि निदेशक एवं अन्य अधिकारी / कर्मचारी उपस्थित रहे। यह प्रचार वाहन जनपद के समस्त ग्रामों में कृषकों को फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिए जागरूक करेगा। जनपद में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लिए 149325 कृषक पंजीकृत है, जिसमें से फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिए 40647 कृषक शेष रह गये हैं। फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिए शासन द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें जनपद के सभी कृषकों को फार्मर रजिस्ट्री कराना अनिवार्य है। फॉर्मर रजिस्ट्री का कार्य लेखपाल, कृषि विभाग के प्राविधिक सहायक, ए०टी०एम०, बी०टी०एम० एवं पंचायत सहायकों द्वारा कैम्प लगाकर की जा रही है। उन्होंने कहा कि कृषक भाई कैंप में या जनपद में संचालित किसी भी जनसुविधा केन्द्र (सी०एस०सी०) से या स्वयं फार्मर रजिस्ट्री कर सकते हैं। फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिए कृषक को आधार कार्ड, खतौनी एवं मोबाइल साथ में लाना होगा। फार्मर रजिस्ट्री एक डिजिटल डेटावेस प्रकिया है, इसमें किसान की पहचान, भूमि विवरण एवं संपर्क विवरण दर्ज होता है। फार्मर रजिस्ट्री के तहत प्रत्येक किसान को एक यूनिक कोड दिया जाता है। जब यह कोड विभागीय बेवसाइट पर दर्ज किया जाता है तो किसान की सम्पूर्ण जानकारी प्रदर्शित हो जाती है।

फार्मर रजिस्ट्री से लाभ-

कृषकों को फसली ऋण एवं आपदा राहत प्राप्त करने में सुगमता। विभिन्न योजनाओं के लाभ हेतु कृषक को बार-बार भौतिक सत्यापन से मुक्ति।
कृषकों को समय से वांछित परामर्श। नवोन्मेषी कार्यकमों के विस्तार के अवसर में वृद्धि।
कृषि के साथ-साथ अन्य विभाग जैसे गन्ना, उद्यान, मत्स्य, खाद्य एवं विपणन आदि के द्वारा योजनाओं का लाभ प्रदान करने हेतु किया जा सकेगा।
न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कृषि उत्पाद के विपणन में सुगमता।

फार्मर रजिस्ट्री कराने के तरीके।

कृषक द्वारा स्वयं https://upfr.agristack.gov.in की वेबसाइट के माध्यम से।ग्राम स्तरीय कैंप के माध्यम से।अपने नजदीकी जनसेवा केन्द्र के माध्यम से।
फार्मर रजिस्ट्री यूपी मोबाइल ऐप द्वारा करा सकते हैं।
जिलाधिकारी ने समस्त कृषक बन्धुओं से अपील है कि जब आपके ग्राम में कैंप का आयोजन किया जाये, तब कैंप में आधार कार्ड, मोबाइल एवं खतौनी के साथ उपस्थित होकर फार्म रजिस्ट्री अवश्य कराले। जिससे आपको फार्मर रजिस्ट्री के माध्यम से विभागीय योजनाओं का लाभ मिल सके

Back to top button