उत्तराखंड के मौसम पूर्वानुमान पर अपडेट, IMD ने अलर्ट किया जारी

उत्तराखंड के मौसम पूर्वानुमान में बारिश पर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान की बात मानें तो उत्तराखंड में 28 सितंबर राज्य के कई हिस्सों में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। 

बारिश के बाद भूस्खलन से भी टेंशन हो सकती है। आईएमडी की ओर से बारिश पर येलो अलर्ट के बाद पुलिस-प्रशासन भी सतर्क मोड पर आ गया है। मौसम विभाग ने बऔर बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश की येलो अलर्ट जारी किया है। 

वहीं देहरादून में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है। हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। देहरादून में दिन का तापमान 31 डिग्री तक रहने का अनुमान है। इधर, शुक्रवार सुबह के साथ ही शाम को देहरादून के कई इलाकों में बारिश हुई। 

शुक्रवार की रात को बारिश का दौर शुरू हुआ जो देर रात तक जारी रहा। बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।

बारिश के बाद भूस्खलन से सड़कें बंद, कई जगह फंसे यात्री

उत्तराखंड में हो रही बारिश मुसीबत बनती जा रही है। बारिश के बाद सड़कों के बंद होने से कई जगह लोग फंस गए हैं। प्रशासन की ओर से बंद सड़कों को खोलने का काम जारी है लेकिन खराब मौसम मुसीबत बन रहा है। जिला मुख्यालय को जोड़ने वाली पिथौरागढ़-थल सड़क में भू-धंसाव होने से हजारों लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। थल के साथ ही मार्ग के बंद होने से मुनस्यारी, नाचनी, पांखू आदि क्षेत्रों के ग्रामीण 10 से 30 किमी तक अतिरिक्त दूरी तय कर जिला मुख्यालय पहुंच रहे हैं। थल बाजार के लोग आधा किमी पैदल दूरी नापने को मजबूर हैं।

पिथौरागढ़-थल मार्ग में शुक्रवार को तीसरे दिन भी आवाजाही ठप रही। नाचनी के लोग वाया डीडीहाट होते हुए जिला मुख्यालय पहुंचे। पांखू क्षेत्र के लोगों को जिला मुख्यालय पहुंचने में कई किमी की दूरी तय करने पड़ रही है। स्थानीय निवासी व टैक्सी यूनियन अध्यक्ष वीरेंद्र सामंत, ललित सिंह देऊपा, डिंपी कुमार, राजकुमार आदि का कहना है कि वैकल्पिक मार्गो से आवाजाही पर धन और समय की अतिरिक्त बर्बादी हो रही है। उन्होंने कहा कि बीते रोज बलतिर नागिमल मंदिर की पहाड़ी से भूस्खलन के बाद सड़क का करीब 50 मीटर हिस्सा रामगंगा नदी में समा गया है। उन्होंने प्रशासन से जल्द सड़क में आवाजाही सुचारू करने की मांग की है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker