नाग पंचमी पर इन चीजों का न करें इस्तेमाल, वरना लग जाएगा सर्प दोष

हर साल सावन के महीने में नाग पंचमी का पर्व मनाया जाता है। सावन के महीने में कई सारे महत्वपूर्ण त्योहार मनाया जाते हैं। इनमें से एक नाग पंचमी पर्व भी है। इस बार नाग पंचमी पर्व 9 अगस्त को मनाया जाने वाला है। हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के दिन नाग पंचमी पर्व मनाया जाता है।

इस दिन नाग देवता की पूजा की जाती है। यह दिन नाग देवता को समर्पित होता है। नाग देवता की पूजा भी हमारी संस्कृति और परंपरा का एक भाग है। नाग पंचमी का दिन कालसर्प दोष से मुक्ति पाने के लिए सर्वश्रेष्ठ माना जाता है।

शास्त्रों के अनुसार, कुछ ऐसे काम हैं, जो नाग पंचमी के दिन नहीं करने चाहिए। यदि ऐसा किया जाए, तो आने वाली 7 पीढ़ियों तक इसका दोष लगता है। आइए, जानते हैं कि नाग पंचमी के नियम कौन-से हैं।

सांप के डसने का भय होगा दूर

भविष्य पुराण के अनुसार, यदि सांप के काटने से किसी व्यक्ति की मौत हुई हो, तो उनकी सद्गति नहीं होती है। ऐसी आत्मा को मोक्ष नहीं मिलता है। ऐसे में नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा करने से सांप के डसने का भय भी नहीं रहता। साथ ही जिन लोगों की अकाल मृत्यु होती है, तो उन्हें मुक्ति मिल जाती है।

ब्रह्म पुराण के अनुसार, ब्रह्मा जी ने सांपों को नाग पंचमी के दिन पूजे जाने का वरदान दिया था। इस दिन अनंत, वासुकी, तक्षक, कारकोटक और पिंगल नाग की पूजा की जाती है। इनकी पूजा करने से राहु-केतु समेत अन्य दोषों से भी मुक्ति मिलती है।

सांपों को न पहुंचाएं नुकसान

हिंदू धर्म में सर्पों को देवता माना जाता है। सर्प को कभी भी नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए। साथ ही खासकर नाग पंचमी के दिन सांपों को कष्ट बिल्कुल ना पहुंचाएं। ऐसा करने से आपकी आने वाली सात पीढ़ियों को भी इसका कष्ट भोगना पड़ता है और दोष लगता है।

न करें जमीन की खुदाई

इस दिन कोई भी ऐसा कार्य न करें, जिसमें जमीन की खुदाई करना पड़े। ऐसा करने से मिट्टी या जमीन में सांपों के बिल या बांबी टूटने का डर रहता है। कहा जाता है कि सांपों को नुकसान पहुंचाने पर वंश का नाश हो सकता है और संतान सुख भी नहीं मिलता है।

सांपों को न पिलाएं दूध

नाग पंचमी के दिन जीवित सांप को दूध नहीं पिलाना चाहिए। सांप के लिए दूध जहर के समान माना जाता है, इसलिए सिर्फ उनकी प्रतिमा पर ही दूध अर्पित करें।

धारदार चीजों का न करें इस्तेमाल

नाग पंचमी के दिन किसी भी नुकीली या धारदार वस्तु जैसे चाकू, सुईं, कैंची आदि का इस्तेमाल न करें। यह अशुभ माना जाता है। इस दिन सिलाई, कढ़ाई भी नहीं की जाती है।

न करें तवे का इस्तेमाल

नाग पंचमी के दिन लोहे की कढ़ाई, तवे आदि पर खाना नहीं बनाया जाता है। मान्यता है कि नाग पंचमी पर रोटी बनाने के लिए जिस लोहे के तवे का इस्तेमाल किया जाता है, उसे नाग का फन माना जाता है। ऐसे में इस दिन इसका उपयोग करना अशुभ होता है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker