अमिताभ बच्चन हुए कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती, जानिए वजह…

अमिताभ बच्चन कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हुए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अमिताभ की एंजियोप्लास्टी हुई है। घबराने की बात नहीं है क्योंकि एंजियोप्लास्टी उनके पैर की हुई है क्योंकि उनके पैर में एक क्लॉट था। वैसे रिपोर्ट्स की मानें तो अब एक्टर बेहतर हैं। परिवार की तरफ से ऑफिशयल स्टेटमेंट आना बाकी है। वहीं अस्पताल ने भी इसकी पुष्टि नहीं की है। बता दें कि 1 घंटे पहले ही बिग बी ने अपनी टीम को लेकर ट्वीट किया था कि आंख खोलकर देख लो, कान लगाकर सुन लो। मेरी मुंबई की होगी जय-जयकार। ये बात अब मान लो।

Back to top button