आमतौर पर कौन सी बीमारी समुद्री डाकू जहाजों पर फैलती है?

जनरल नॉलेज का ज्ञान छात्रों के लिए सरकारी परीक्षाओं का मार्ग सरल बना देता है. वही सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए यह लेख उपयोगी हो सकता है. इस लेख के जरिए आज हम आपको भारत भूगोल के महत्वपूर्ण प्रश्नो की जानकारी दें रहे हैं. जो आपको सरकारी परीक्षाओं में सहायता कर सकते हैं. ऐसे प्रश्न आपके सामान्य ज्ञान को बढ़ाने में सहायता कर सकते हैं.

सवाल- किस भाषा के मूल वक्ता ज्यादा हैं, अंग्रेजी या स्पेनिश? 
जवाब- स्पैनिश (Spanish) के मूल वक्ता ज्यादा हैं. 

सवाल- आमतौर पर कौन सी बीमारी समुद्री डाकू जहाजों पर फैलती है? 
जवाब- स्कर्वी (Scurvy)रोग फैलता है. आपको बता दें कि विटामिन सी की कमी से स्कर्वी रोग होता है. अगर शरीर को पर्याप्त विटामिन सी नहीं मिलता है, तो यह कोलेजन का उत्पादन नहीं कर सकता है, जिससे शरीर के ऊतकों का टूटना होता है.

सवाल- भारत का सबसे छोटा राज्य कौन सा है? 
जवाब- भारत का सबसे छोटा राज्य गोवा है. 

सवाल- सबसे ज्यादा अकादमी पुरस्कार किसने जीते हैं? 
जवाब- सबसे ज्यादा अकादमी पुरस्कार जितने वाले शख्स वॉल्ट डिज्नी (Walt Disney) हैं. 

सवाल- सचिन तेंदुलकर को 2008 में किस सम्मान से पुरस्कृत किया गया था? 
जवाब- सचिन तेंदुलकर को साल 2008 में पद्म विभूषण से नवाजा गया था. 

सवाल- क्या आप जानते हैं कि इसरो का हेड्क्वॉर्टर कहा है? 
जवाब- इसरो का मुख्यालय बेंगलूरु में स्थित है. इसकी गतिविधियां विभिन्न केंद्रों और इकाइयों में फैली हुई हैं. 

सवाल- संसद में कौन-कौन से सदन हैं?
जवाब- संसद में दो सदन लोक सभा और राज्य सभा हैं. 

Back to top button