पटना में इन जिलों में भारी बारिश व वज्रपात का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

राजधानी पटना के पटना कुछ इलाकों में सोमवार को तेज बारिश हुई। बारिश होने के बाद राजधानीवासियों को उमस से राहत मिली। वहीं मौसम विभाग की ओर से वैशाली और मुजफ्फरपुर के लिए वज्रपात और बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि वैशाली की ओर बादलों का एक विशेष सेल बना है। 

इस बीच मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार 15 अगस्त के दिन पटना, गया, नवादा, अरवल, औैरंगाबाद, कैमूर, खगड़िया, नालंदा, बक्सर, मुंगेर, रोहतास, वैशाली, शिवहर, शेखपुरा, सारण में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के आसार हैं। लेकिन मौसम शुष्क रहेगा, जबकि राज्य के अन्य जिलों में हल्की वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग ने पूर्वी व पश्चिम चंपारण, अररिया, किशनगंज में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। 

अभी मॉनसून ट्रफ गोरखपुर, दरभंगा, मालदा होते हुए नागालैंड तक गुजर रही है। इससे उत्तरी भागों में वर्षा की संभावना बनी हुई है। रविवार को उत्तरी भागों के पूर्वी चंपारण के ललबेगियाघाट में 97.0 मिमी सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई। वहीं अन्य जिलों में आंशिक से वर्षा हुई। 

Back to top button