Horoscope Today 14 September : क्या कहते है आपके आज के सितारे जाने अपनी राशि के अनुसार

दिल्ली : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन.

मेष-नकारात्‍मक ऊर्जा का संचार होगा। मन व्‍यथित रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य प्रभावित होगा। उदर रोग से परेशान हो सकते हैं। प्रेम और संतान की स्थिति लगभग सही है। व्यर्थ के विवादों से बचने का प्रयास करें। यात्रा पर जाना हो सकता है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से मध्‍यम समय कहा जाएगा। काली वस्‍तु का दान करें।

वृषभ-अज्ञात भय सताएगा। सिरदर्द और नेत्रपीड़ा परेशान कर सकती है।  तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर परेशानी बनी रह सकती हैं. विदेश यात्रा पर जाने के योग हैं।। प्रेम और संतान की स्थिति भी मध्‍यम है। व्‍यापार लगभग ठीक रहेगा। लाल वस्‍तु का दान करें।

मिथुन-आय में अचानक बढ़ोत्‍तरी होगी लेकिन आय के मार्ग को ध्‍यान में रखें। मन थोड़ा परेशान रहेगा।व्यर्थ की भागदौड़ अधिक रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि होगी। माता से धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं।  अफसरों का सहयोग मिलेगा। लाल वस्‍तु का दान करें।

कर्क-नए व्‍यापार की शुरुआत न करें। कोर्ट-कचहरी से बचें। सीने में विकार की आशंका है। स्‍वास्‍थ्‍य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्‍छी रहेगी। व्‍यापार प्रभावित दिख रहा है।  माता-पिता से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता आएगी। लाल वस्‍तु पास रखें। काली वस्‍तु का दान करें।

सिंह-अपमानित होने का भय रहेगा। यात्रा में कष्‍ट की आशंका है। धर्म में अत्‍यधिक न डूबें। कमतर भी न रहें। संतुलन बनाकर चलें। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक-ठाक, प्रेम-संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार भी ठीक-ठाक रहेगा।  किसी प्रापर्टी में निवेश कर सकते हैं। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। व्यर्थ की चिंताओं से मन परेशान हो सकता है। सम्‍मान के प्रति सचेत रहें। काली वस्‍तु का दान करें।

कन्‍या-चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। थोड़ा बचकर पार करें। धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। सुस्वादु खानपान में रुचि रहेगी। संबंधों में निकटता आएगी।स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, संतान मध्‍यम, व्‍यापार लगभग ठीक रहेगा। लाल वस्‍तु का दान करें।

तुला-जीवनसाथी के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। कोई ऊंगली उठ सकती है आपके ऊपर। विपरीत लिंगी सम्‍बन्‍धों में लांक्षन लग सकता है। बचकर पार करें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, उदर रोग से परेशान रहेंगे। प्रेम-संतान भी मध्‍यम है।  शैक्षिक कार्यों में मनवांछित सफलता के योग हैं। कार्यक्षेत्र में अफसरों का सहयोग रहेगा।व्‍यापार करीब-करीब ठीक है। बजरंग बली की अराधना करें। काली वस्‍तु का दान करें।

वृश्चिक-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद रहेगा। पैरों में चोट लग सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, संतान मध्‍यम है। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। व्यर्थ की चिंताओं से परेशान हो सकते हैं।व्‍यापार ठीक चलेगा। काली वस्‍तु का दान करें।

ये रत्न जगा सकता है आपका सोया भाग्य

धनु-बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। भावुकता में कोई निर्णय न लें। अवसाद पर भी काबू रखें। संयत रहें। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। माता-पिता का सानिध्य मिलेगा।स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, संतान मध्‍यम, व्‍यापार ठीक चलेगा। लाल वस्‍तु पास रखें।

मकर-घरेलू सुख बाधित है। गृहकलह के संकेत हैं। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी विवादित हो सकती है। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और संतान की स्थिति ठीक है। व्‍यापार लगभग ठीक है। मां काली की अराधना करते रहें।

कुंभ-नाक-कान-गला की परेशानी हो सकती है। व्‍यवसायिक विवाद की आशंका है। संयत रहें। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। परिवार के साथ यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और संतान मध्‍यम, व्‍यापार भी मध्‍यम दिख रहा है। हरी वस्‍तु पास रखें।

मीन-पूंजी निवेश अभी न करें। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। कुटुम्‍बीजनों से अनबन की आशंका है। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। मित्र का सहयोग मिल सकता है। कारोबार में वृद्धि होगी।स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार मध्‍यम दिख रहा है। काली वस्‍तु का दान करें। भगवान भोलेनाथ की अराधना करें।

Back to top button