16 अक्टूबर को मंगल करेंगे मिथुन राशि में प्रवेश

 मंगल को साहस व ऊर्जा का कारक माना गया है। ज्योतिष शास्त्र में मंगल राशि परिवर्तन का विशेष महत्व है। मंगल ग्रह का मेष व वृश्चिक राशि पर आधिपत्य है। यह मकर राशि में उच्च का माना गया है। वर्तमान में मंगल ग्रह वृषभ राशि में विराजमान है। 16 अक्टूबर को मंगल का राशि परिवर्तन होगा। इस दौरान मंगल वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। जानें मंगल गोचर का किन राशियों को होगा लाभ-

1. मिथुन- मिथुन राशि वालों के लिए 16 अक्टूबर को होने वाला मंगल गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। इस अवधि में आपको नौकरी में तरक्की के साथ धन लाभ हो सकता है। व्यापारियों को व्यापार में गति मिल सकती है। पार्टनरशिप के काम में लाभ हो सकता है। कार्यस्थल पर उच्चाधिकारियों संग रिश्ते मधुर होंगे।

2. कर्क- कर्क राशि वालों के लिए अगले महीने होने वाला मंगल राशि परिवर्तन अच्छे दिन ला सकता है। इस अवधि में आपको नौकरी में नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। कार्यस्थल पर अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। निवेश करने के लिए यह समय उत्तम है।

3. सिंह- सिंह राशि वालों के लिए अक्टूबर महीने में होने वाला मंगल राशि परिवर्तन लाभकारी साबित हो सकता है। इस अवधि में आपका भाग्योदय हो सकता है। अटके काम पूरे होंगे। इस अवधि में आप जिस काम में हाथ डालेंगे, पूरा होगा।

Back to top button