3 राशियों पर सूर्यदेव की बरसेगी कृपा

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सूर्य राशि परिवर्तन की घटना को बेहद अहम माना गया है। सूर्य राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है। 16 जुलाई 2022, शनिवार को सूर्य ने कर्क राशि में प्रवेश किया था। इस राशि में वे 17 अगस्त तक विराजमान रहेंगे। जानें सूर्य के कर्क राशि में आने से किन राशि वालों को होगा लाभ ही लाभ-

वृषभ– सूर्य का गोचर आपके तीसरे भाव में हुआ है। जिसके प्रभाव से आपको करियर में सफलता प्राप्त हो सकती है। इस दौरान आप सही फैसले लेने में सक्षम होंगे। भाई-बहन का भरपूर सहयोग मिलेगा। कार्यशैली में सुधार होगा। आपके काम से उच्चाधिकारी प्रसन्न होंगे। कार्यस्थल पर आपको पुरस्कृत किया जा सकता है।

सिंह- आपकी राशि के 12वें भाव में सिंह गोचर हुआ है। जिसके प्रभाव से आपको विदेश यात्रा का लाभ मिल सकता है। व्यापारियों को मनमुताबिक मुनाफा हो सकता है। इस दौरान आपको नौकरी के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के लिए समय अनुकूल है। छात्रों के लिए समय उत्तम रहेगा।

कन्या- सूर्य का गोचर आपकी राशि से 11वें भाव में हुआ है। सूर्यदेव की कृपा दृष्टि होने से आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। नौकरी में सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। इस दौरान आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार में खुशी का मौहाल रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले जातकों को सफलता हासिल हो सकती है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker