सेंसेक्स 934 पॉइंट उछलकर 52532 पर बंद, निफ्टी 15635 के पार

दिल्ली: सेंसेक्स और निफ्टी हफ्ते के दूसरे के कारोबारी दिन मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 934.23 पॉइंट या 1.81% की बढ़त के साथ 52,532.07 पर और निफ्टी 288.65 पॉइंट या 1.88% की बढ़त के साथ 15,638.80 पर बंद हुआ। निफ्टी में अपोलो हॉस्पिटल और नेस्ले इंडिया की गिरावट को छोड़ सभी 48 स्टॉक्स में बढ़त रही। सबसे ज्यादा बढ़त वाले स्टॉक्स टाइटन, हिंडाल्को, टाटा मोटर्स और कोल इंडिया रहे। इनमें 4-6% की बढ़त रही।

सेंसेक्स 300 पॉइंट की बढ़त के साथ 51,897 पर और निफ्टी 105 पॉइंट की बढ़त के साथ 15,455.95 पर खुला था। सेंसेक्स ने 52,799.40 का हाई और 51,808.76 का लो लेवल बनाया। आज निफ्टी के सभी 11 सेक्टोरल इंडेक्स में बढ़त है। इसमें 1% से ज्यादा की बढ़त वाले में ऑटो, IT, मीडिया, मेटल, फार्मा, PSU बैंक और रियल्टी इंडेक्स हैं। वहीं बैंक, फाइनेंशियल सर्विस, FMCG और प्राइवेट बैंक इंडेक्स में मामूली बढ़त है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker