आज का राशिफल 1 जून, 2020

मेष राशि- दोपहर तक आप अपने काम की प्लैनिंग ही करते रह जाएंगे, याद रखिए कि आपको कोई भी नया कार्य शुरू करने से पहले अपने से बड़ों की राय जरूर लेनी चाहिए | कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी | उधार लेन-देन से आपको बचना चाहिए |  लवमेटस के रिश्तों में मजबूती आएगी |  बच्चें घर पर खेल-कूद में अपना समय बितायेंगे |

वृष राशि- इस राशि के घरेलू महिलाओं के लिए दिन बेहतर रहने वाला है | आपको थोड़ा आलस्य महसूस होगा | आपको अपना खान-पान हेल्दी रखना चाहिए, और थोड़ी देर धूप जरूर सेंकिए। कुछ जरूरी मामलों में आप थोड़े भावुक हो सकते हैं | दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी | कुल मिलकर दिन अच्छा रहने वाला है |

मिथुन राशि- आप जिस भी काम को करना चाहेंगे, वो काम बड़े आराम से पूरा होगा | आपको अपनी मान-प्रतिष्ठा बनाये रखने के लिये समाज के कार्यों में सहयोग देना चाहिए | आपको दूसरों के सामने अपनी बात खुलकर रखनी चाहिए | संतान पक्ष से आपको सुख मिलेगा | आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी | दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी |

कर्क राशि- आपको सावधानी रखनी होगी तभी माता-पिता का आशीष प्राप्त होगा | इस राशि के छात्रों की आज पढ़ाई के प्रति रूचि बढ़ेगी | साथ ही किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने का मन बनायेंगे | आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आयेंगी, जिन्हें आप सफलतापूर्वक निभायेंगे | आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा | मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है |

सिंह राशि- आप किसी पुरानी बात को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं, लेकिन शाम तक सब ठीक हो जायेगा | शादीशुदा लोगों को कोई शुभ समाचार मिलेगा, जिससे घर में उत्सव का माहौल बनेगा | कोई भी काम करते समय आपको अपना ध्यान एकत्र रखने की जरुरत है | अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे है |

कन्या राशि- आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा | आपके पारिवारिक रिश्तों में और मधुरता बढ़ेगी | आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे | करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं | आपकी सेहत अच्छी रहेगी | बिजनेस में आपको मुनाफा होने का योग बन रहा है | दाम्पत्य जीवान में ताल-मेल बना रहेगा | कुल मिलकर दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा |

तुला राशि– आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी, जिससे परिवार में सबके चेहरे खिले रहेंगे | लोग आगे से चलकर आपसे बात करना चाहेंगे | आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी | आपके दिमाग में अचानक से कोई ऐसा विचार आयेगा, जो आपकी प्रगति के रास्ते खोल देगा | सामाजिक मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी | लवमेटस के लिए दिन बेहतर रहने वाला है |

वृश्चिक राशि- आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा | सोशल साइट पर आपके कुछ अच्छे दोस्त बनेंगे, जो आगे चलकर आपके लिए लाभदायक साबित होंगे | समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा | जीवनसाथी के साथ आपके रिश्तें बेहतर होंगे | आप एक-दूसरे को समझने की कोशिश करेंगे | आप किसी काम को गैर परंपरागत तरीके से करने की कोशिश करेंगे, जिसमे आपको सफलता भी मिलेगी |

धनु राशि- आप अपने बच्चों के साथ ख़ुशी के पल बितायेंगे | पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे | इस राशि के जो छात्र इंजीनियरिंग कर रहे हैं, उनके लिए दिन अच्छा रहने वाला है| आपको कोई बड़ा जॉब ऑफर मिलेगा। सरकारी कार्यों में आपको सफलता मिलेगी | लवमेटस को कोई खुशखबरी मिलने से पुरे दिन मन प्रसन्न रहेगा।

मकर राशि- परिवार के सदस्यों में आपसी सौहार्द बढ़ेगा | किसी से बात करते समय आपकी भाषा फिसल सकती है, ध्यान रखें। आप अपने खर्चों को लेकर सोच-विचार में डूबे रह सकते हैं | आपको कोई नया काम सिखने का अवसर प्राप्त होगा, इससे आपको लाभ भी होगा | कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग मिलाने से मन प्रसन्न रहेगा | छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा |

कुंभ राशि- आपके कार्य समय से पूरे हो जायेंगे, जिससे आप रिलेक्स महसूस करेंगे | आप अपने व्यापार को लेकर कोई बड़ा निर्णय लेंगे, जिसका फायदा भी होगा | धन के मामले में स्थिति बेहतर रहेगी | आप परिवार वालों के लिए समय निकालेंगे | उनकी सलाह आपके लिये महत्वपूर्ण रहेगी | आपका मन अध्यात्म की ओर लगेगा। आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा |

मीन राशि- आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है | सोचे हुये कार्य समय रहते पूरा कर लेंगे | दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ आयेंगी | इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को लाभ मिलेगा| सेहत के मामले में आप तंदरुस्त रहेंगे | दोस्तों से फ़ोन पर बात होगी, जिसमे किसी अंतरंग विषय की चर्चा करेंगे | कहीं निवेश करना चाहते है तो पहले उस विषय के जानकर लोगों से जानकारी ले लें |

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker