उत्तराखंड का खूबसूरत और छोटा शहर लैंसडाउन

 उत्तराखंड में घूमने के लिए काफी सारी खूबसूरत जगह है, जहां पर आप अपने दोस्तों, लवर या परिवार के साथ आसानी से जा सकते हैं। दिल्ली से आ रहे लोगों के लिए  उत्तराखंड का खूबसूरत और छोटा शहर लैंसडाउन सबसे पास है।

दिल्ली से यहां पहुंचने में महज 6 से 7 घंटे लगते हैं। कई लोग ऐसे हैं जो इस जगह के बारे में जानते जरूर हैं लेकिन उन्हें ये नहीं पता कि यहां पर कैसे पहुंचा जाए। अगर आप वीकेंड पर इस जगह पर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यहां देखें लैंसडाउन पहुंचने का आसान और सस्ता तरीका क्या है।  

1) फ्लाइट से- हर भरे पहाड़ा, खूबसरक नजारों को ऊंचाई  से देखने का अलग मजा होता है। दिल्ली से करीब152 किमी की दूरी के साथ जॉली ग्रांट हवाई अड्डा, देहरादून लैंसडाउन का निकटतम हवाई अड्डा है। दिल्ली से देहरादून के लिए रोजाना और बजट के अंदर उड़ानें हैं। इस के अलावा हवाई अड्डे से कैब, कार, बसें ली जा सकती हैं।


2) रेलवे- अगर आप ट्रेन से लैंसडाउन पहुंचने की योजना बना रहे हैं, तो आप कोटद्वार पहुंचें, यह लैंसडाउन पहुंचने के लिए यह निकटतम रेलवे स्टेशन है। कोटद्वार के लिए ट्रेन देर रात निकलती है और सुबह जल्दी पहुंचती है। लैंसडाउन कोटद्वार से 40 किमी दूर है और कोटद्वार से लैंसडाउन तक सस्ती कीमतों पर परिवहन मिल जाते है।

3) दिल्ली से लैंसडाउन बाय रोड- दिल्ली से लैंसडाउन की दूरी 260 किमी है। ज्यादातर लोग फ्लाइट या ट्रेन चुनने के बजाय दिल्ली से लैंसडाउन के लिए रोड ट्रिप लेना पसंद करते हैं। दिल्ली से लैंसडाउन का सबसे छोटा रास्ता गाजियाबाद  मुरादानगर से होते हुए लैंसडाउन पहुंच सकते हैं।

क्या है बेस्ट ऑप्शन

दिल्ली से लैंसडाउन जाने के लिए आपको अपने बजट पर गौर करना चाहिए। अगल लो बडट ट्रिप है तो ट्रेन बेस्ट ऑप्शन है। वहीं बजट की टेंशन नहीं है तो आप फ्लाइट, कार या वोल्वो बस से भी जा सकते हैं।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker