Horoscope Today 02 September : क्या कहते है आपके आज के सितारे जाने अपनी राशि के अनुसार

दिल्ली : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन.

मेष-आपका उत्साही व्यवहार एक प्रमुख कारण है जिससे ऑफिस में हर कोई खुश और प्रोडक्टिव दिखता है।जीवनसाथी के स्‍वास्‍थ्‍य और सम्‍बन्‍ध पर ध्‍यान देने की जरूरत है। आपका भी स्‍वास्‍थ्‍य बहुत अच्‍छा नहीं दिख रहा है। प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्‍छी बनी हुई है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है। मां काली की अराधना करते रहें।

वृषभ-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। उन्‍हें परास्‍त कर देंगे लेकिन स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम बना रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी शुभ होगा। मध्यस्थ के रूप में कार्य करने और आपकी सहायता करने के लिए एक निष्पक्ष पक्ष खोजने का प्रयास करें।हरी वस्‍तु पास रखें।

मिथुन-बच्चों की सेहत पर ध्‍यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं का संकेत हैं। विद्यार्थी थोड़ा असमंजस में पड़े रहेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम, प्रेम और संतान मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुभ संकेत है। थोड़ा धैर्य रखें और असफलताओं से निपटना सीखें।मां काली की अराधना करते रहें।

Vastu Tips: इन चीजों का हाथ से गिरना होता है बेहद अशुभ, ना करें नजरअंदाज

कर्क-स्‍वास्‍थ्‍य प्रभावित होगा। सीने में विकार की आशंका है। घर में कलहकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। ध्‍यान दें। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। किसी बात को लेकर परेशान न हों। डेली लाइफ में आने वाली मुश्किलों से परेशान न हों। मां काली की अराधना करते रहें। कुछ सफेद वस्‍तु उन्‍हें अर्पित करें। शुभ होगा।

सिंह-पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है लेकिन नाक-कान-गला की परेशानी हो सकती है। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति ठीक है।आपकी व्यावसायिक सफलता के परिणामों को जीवन के कई पहलुओं पर असंतुलित होने का भुगतना पड़ रहा है। पीली वस्‍तु पास रखें।

कन्‍या-आज काम पर कुछ असहमति और तर्क हो सकते हैं। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। किसी भी प्रकार का निवेश करने से बचें। धनहानि का संकेत है। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, संतान मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से करीब-करीब ठीक है। शनिदेव की अराधना करते रहें।

तुला-स्‍वास्‍थ्‍य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्‍यम है। आपकी रुचि आज चीजों तक ही सीमित रहेगी जो आपकी वर्तमान भूमिका और प्रोफाइल को बढ़ाता है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से मध्‍यम समय कहा जाएगा। कुल मिलाकर थोड़ा मध्‍यम समय है। शनिेदेव की अराधना करते रहें। कोई भी सफेद वस्‍तु पास रखें।

वृश्चिक-चिंताकारी सृष्‍टि का सृजन हो रहा है। मन व्‍यथित रहेगा। सिरदर्द, नेत्रपीड़ा, खर्च की परेशानी, अज्ञात भय सताएगा। प्रेम, संतान, व्‍यापार मध्‍यम है। सफेद वस्‍तु काली मंदिर में अर्पित करना शुभ होगा।आज आपके पास इतनी जीवन शक्ति है जिससे आप एक साथ कई कार्यों से निपट सकते हैं।

धनु-आय में आशातीत बढ़ोत्‍तरी होगी।  एक सम्मानित सीनियर के साथ बात करने का मौका जो आपको समस्या का समाधान दे सकता है।आय के मार्ग का जरूर विश्‍लेषण कर लें। कोई समस्‍या न हो। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और संतान की स्थिति भी मध्‍यम है। व्‍यापार करीब-करीब ठीक चलेगा। बजरंग बाण का पाठ करें।

मकर-कोर्ट में हार का सामना करना पड़ सकता है या जीत में भी किंतु-परंतु के साथ जीत होगी। राजनीतिक गलियारों में थोड़ा मुश्किल समय दिख रहा है। व्‍यापार में कोई नई शुरुआत न करें। प्रेम और संतान की स्थिति सही चलती रहेगी। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से मध्‍यम समय कहा जाएगा। मां काली की अराधना करते रहें।दिन की चुनौतियों का सामना करते हुए अनिश्चितता का आनंद लेने का प्रयास करें।

कुंभ-जोखिम से उबर चुके हैं लेकिन मान-प्रतिष्‍ठा के लिए यह सही समय नहीं है। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम बना रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति भी नरम-गरम है। व्‍यापार सही चलेगा। लाइफ में बैलेंस बनाकर रखें। धैर्य से काम लें।भगवान गणेश की अराधना करते रहें।

मीन-आपका व्यक्तित्व, विचित्रता और वास्तविक आत्म चमकने में सक्षम हो सकता है।परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। यात्रा में ध्‍यान देने की जरूरत है। वाहन तेज न चलाएं। मां काली की अराधना करें। सफेद वस्‍तु अर्पित करें। शुभ होगा।

Back to top button