शिवराज के मंत्री ने सोनिया गांधी को लिखा पत्र, दिग्विजय सिंह को ‘गुंडा कांग्रेस’ का अध्यक्ष बनाने की मांग की

शिवराज के मंत्री ने सोनिया गांधी को लिखा पत्र।

मध्य प्रदेश की राजनीति में हाई वोल्टेज ड्रामा जारी है। पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस और भाजपा आपस में भिड़ी हुई है। इन सबके बीच कांग्रेस के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी खूब चर्चा में हैं। भाजपा ने दिग्विजय सिंह पर पुलिस वालों से बदसलूकी करने का आरोप लगाया है। उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह एक पुलिस वाले के कॉलर पकड़े दिखाई दे रहे हैं। इसको लेकर भाजपा की ओर से जबरदस्त तरीके से दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा जा रहा है। आज इसी कड़ी में मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को एक पत्र लिख दिया है।

ये भी पढ़ें – ग्राम स्वराज की कल्पना को भाजपा ने पहनाया अमलीजामा

पत्र लिखने के बाद विश्वास सारंग ने कहा कि दिग्विजय सिंह ने ना केवल मतदाताओं को रोकने की कोशिश की है, बल्कि उन्होंने पुलिस से भी हाथापाई की। वह पहले भी जवानों के साथ मारपीट कर चुके हैं। विश्वास सारंग ने कहा कि मैंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को एक पत्र लिखा है। मैंने मांग की है कि दिग्विजय सिंह को गुंडा कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया जाए। शिवराज के मंत्री ने साफ तौर पर कहा कि उनकी हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विश्वास सारंग ने आरोप लगाया है कि दिग्विजय सिंह ने उनके साथ भी बदतमीजी की थी। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह की मानसिकता गुंडों वाली है।

पुलिस के कॉलर पकड़े जाने को लेकर भाजपा दिग्विजय सिंह पर हमलावर हो गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसको लेकर दिग्विजय सिंह की निंदा की है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ऐसा अशोभनीय व्यवहार किसी पूर्व मुख्यमंत्री को शोभा नहीं देता है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker