दिल्ली: मुस्तफाबाद में इमारत ढहने से एक व्यक्ति की मौत ,3 घायल

दिल्लीः इमारत ढहने से एक व्यक्ति की मौत। दिल्ली के मुस्तफाबाद स्थित बाबू नगर चने वाली गली में एक 3 मंजिला इमारत के ऊपरी 2 मंजिल ढह गए. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

इस घटना की खबर मिलते ही दमकल और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच चुके हैं और चार लोगों को मौके से रेस्क्यू करके अस्पताल में एडमिट कराया गया. इनमें से एक व्यक्ति ने थोड़ी देर बाद दम तोड़ दिया.

यह भी पढ़े : हर घर तिरंगा अभियान को क्यों है ख़ास

इमारत के मलबे में कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका के मद्देनजर दमकल विभाग काफी देर तक उनकी तलाश में जुटा रहा. हालांकि अब तलाशी का काम पूरा हो चुका है.

इमारत ढहने से व्यक्ति की मौत

दिल्ली दमकल सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने इससे पहले घटना की जानकारी देते हुए बताया था कि मुस्तफाबाद स्थित बाबू नगर के चने वाली गली में रविवार सुबह करीब 5 बजे एक घर ढह गया. दमकल की 3 गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंची और बचाव कार्य में जुट गईं. अब तक चार लोगों को निकाला गया है और अस्पताल भेजा गया है.

Back to top button