बड़ी खबर : अमीरों की सूची में चौथे नंबर पर अडाणी

दिल्ली: अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स को पछाड़ कर दुनिया के चौथे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। फोर्ब्स की अमीरों की लिस्ट के अनुसार अडाणी 115.4 अरब डॉलर (करीब 9.2 लाख करोड़ रुपए) हो गई है जबकि गेट्स की नेटवर्थ 104.2 अरब डॉलर (करीब 8.3 लाख करोड़ रुपए) है। यानी दोनों की नेटवर्थ में करीब 11 अरब डॉलर का अंतर है।

इस साल 4 अप्रैल को अडाणी 100 अरब डॉलर के क्लब में शामिल हुए थे। वह एशिया के भी सबसे अमीर व्यक्ति है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी फोर्ब्स की लिस्ट में 10वें नंबर पर है। बिजनेस टाइकून अडाणी अब केवल 3 लोगों से पीछे है। टेस्ला के फाउंडर एलन मस्क, लुई वुइटन के CEO बर्नार्ड बर्नार्ड अर्नाल्ट और अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस। अडाणी ग्रुप के शेयर की कीमतों में आई तेजी से वो चौथे नंबर पर पहुंचे हैं।

अडाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों ने पिछले 2 साल में शानदार प्रदर्शन किया है। अडाणी ग्रुप के कुछ स्टॉक्स तो दो साल में 600% से ज्यादा बढ़े हैं। वित्त वर्ष 2021-2022 में दुनिया में अडाणी की नेटवर्थ सबसे तेजी से बढ़ी है। अडाणी ने 2021 में सबसे ज्यादा कमाई करते हुए लगभग 49 अरब डॉलर अपनी नेट वर्थ में जोड़े। यानी अडाणी ने हर हफ्ते करीब 6,000 करोड़ रुपए कमाए।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker