CWG से पहले खिलाड़ियों को PM मोदी ने दिया विजयी मंत्र

दिल्ली: बर्मिंघम में 28 जुलाई से कॉमनवेल्थ गेम्स शुरू हो रहे हैं। भारतीय खिलाड़ी बुधवार को बर्मिंघम को रवाना होने वाले हैं। रवागनी से पहले भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन खिलाड़ियों से बातचीत की। उन्होंने खिलाड़ियों से पूरी ताकत से जी जान लगाकर बिना किसी प्रेशर के खेलने की सलाह दी।

PM मोदी ने सबसे पहले एथलीट अभिनाश सावले से बात करते हुए ‘कोई नहीं है टक्कर में, कहां पड़े को चक्कर में’ जुमला कहा। उन्होंने महिला हॉकी टीम की सदस्य सलीमा टेट से उनके संघर्ष के बारे में बात की। पीएम ने कहा कि आप सभी ने टोक्यो ओलिंपिक में शानदार प्रदर्शन किया है मैं दोनों हॉकी टीमों को बधाई दूंगा। मस्ती से खेलिए… सभी लोग सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे तो पदक हर हाल में आएगा। PM ने कहा कि आप लोग भारतीय खेलों के सबसे अहम दौर में हैं। आज आपके पास सुविधाएं भी हैं, देश में खेल का माहौल भी है। आपका प्रदर्शन भविष्य के खिलाड़ियों को प्रेरणा देगा। PM ने कहा कि जब आप लोग लौटोगे तो आपकी जीत का जश्न साथ मिलकर मनाएंगे।

इसके बाद 322 सदस्यों वाला भारतीय दल बर्मिघम के लिए रवाना हो जाएगा। दल में 215 खिलाड़ी, 107 स्टाफ सदस्य व कोच आदि शामिल रहेंगे। 101 खिलाड़ी एकल स्पर्धा में भाग लेंगे। वहीं, महिला और पुरुष हॉकी के साथ महिला क्रिकेट टीम भी गेम्स में भाग लेगी। भारतीय दल को हरियाणा के नीरज चोपड़ा लीड करेंगे। पिछली बार के कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत 66 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा था।

इस बार भारत की टॉप पर निगाह रहेगी। इसमें सबसे ज्यादा दारोमदार हरियाणा पर रहेगा। इसका कारण यह है कि देश की 2.09% आबादी वाले हरियाणा से भारतीय दल में सबसे ज्यादा 14.41%, यानी 31 खिलाड़ी शामिल हैं।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker