गूगल प्ले स्टोर पर मॉलवेयर मौजूद ,रिसर्च में दावा 30 लाख से ज्यादा स्मार्टफोन्स में मौजूद

दिल्ली: एंड्रॉयड यूजर्स गूगल प्ले स्टोर से हजारों ऐप डाउनलोड करते हैं। लेकिन कई बार, इन ऐप्स में कुछ मॉलवेयर भी छिपा होता हैं। प्ले स्टोर इन मॉलवेयर्स से बचने के लिए अपडेट्स भी लाता रहता है। ऐसा ही एक नया मॉलवेयर गूगल प्ले स्टोर पर मिला है। इसका नाम ‘ऑटोलाइकोस’ बताया जा रहा है। यह मॉलवेयर, गूगल प्ले स्टोर के 8 ऐप्स पर मौजूद था। 6 ऐप्स पर गूगल एक्शन ले चुका है। लेकिन 2 मॉलवेयर ऐप्स अभी भी एक्टिव हैं। एक रिसर्च में ऐसा दावा किया गया है कि इन 8 ऐप्स को 30 लाख से भी ज्यादा बार डाउनलोड किया गया। मतलब, 30 लाख से अधिक स्मार्टफोन्स में ‘ऑटोलाइकोस’ मॉलवेयर मौजूद है।

क्या होता है मॉलवेयर ?
किसी सिस्टम में गड़बड़ी लाने, उसे नुकसान पहुंचाने के लिए या उसे गैरकानूनी तरह से इस्तेमाल करने के लिए मॉलवेयर को डिजाइन किया जाता है। आम यूजर को मॉलवेयर सिस्टम फैंड्ली लगता है। इसलिए, प्ले स्टोर ऐसे ऐप्स की जानकारी समय-समय पर देता रहता है। ऑटोलाइकोस का भी कुछ ऐसा ही काम करता है। रिसर्च में ऐसा दावा किया गया कि ऑटोलाइकोस से बैंक खातों में चोरी जैसे बड़े मामले सामने आ सकते हैं। जिससे लोगों को बहुत नुकसान हो सकता हैं।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker