गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार , सेंसेक्स 508 अंक लुढ़ककर 53,886 पर बंद हुआ

दिल्ली: आज के कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स कमजोर होकर बंद हुए। सेंसेक्स 508.62 अंक यानी 0.94% की गिरावट के साथ 53,886.61 पर बंद हुआ। वहीं अगर निफ्टी की बात करें तो ये 157.70 अंक यानी 0.97% लुढ़ककर 16,058.30 पर बंद हुआ है। आज इंफोसिस, नेस्ले इंडिया, HCL टेक और हिंदुस्तान यूनिलीवर टॉप लूजर रहे। इससे पहले सोमवार को भी शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली थी।

स्पाइसजेट के मैनेजिंग डायरेक्टर अजय सिंह के खिलाफ गुरुग्राम के एक थाने में FIR दर्ज हुई है। कारोबारी अमित अरोड़ा ने अजय सिंह के खिलाफ कंपनी के शेयर आवंटित करने के नाम पर करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज कराया है। शिकायतकर्ता अमित अरोड़ा ने दावा किया है कि सिंह ने इसी तरह दूसरों के साथ धोखाधड़ी की है।

हालांकि स्पाइसजेट ने चेयरमैन अजय सिंह के खिलाफ की गई इस शिकायत का पूरी तरह फर्जी बताया है। कंपनी के मुताबिक शिकायतकर्ता के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया जाएगा। डॉलर के मुकाबले रुपए में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। आज रुपया डॉलर के मुकाबले कमजोर हुआ है। ये 13 पैसे कमजोर होकर 79.29 रुपए पर खुला। इससे पहले कल रुपया डॉलर के मुकाबले 79.42 रुपए पर बंद हुआ था।

Back to top button