अडाणी ग्रुप सब्सिडियरी कंपनी डेटा नेटवर्क्स के जरिए 5G नीलामी में भाग लेंगे

दिल्ली: अडाणी ग्रुप अपनी सब्सिडियरी कंपनी अडाणी डेटा नेटवर्क्स के माध्यम से 5जी नीलामी में भाग लेगा। ये अडाणी एंटरप्राइजेज की पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी है। डेटा नेटवर्क्स की नेट वर्थ 248.35 करोड़ रुपए है जबकि अडाणी एंटरप्राइजेज की नेट वर्थ 4730.66 करोड़ रुपए।

डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशंस (DoT) ने अडानी डेटा नेटवर्क्स को गुजरात सर्किल में ILD (नेशनल एरिया), NLD (नेशनल एरिया) और ISP-B ऑथराइजेशन के साथ यूनिफाइड लाइसेंस के लिए लेटर ऑफ इंटेट जारी किया है। नीलामी के नियमों के मुताबिक बोली लगाने वाली कंपनियों को अपने मालिकाना हक के बारे में जानकारी देनी पड़ती है। 31 मार्च 2022 तक वोडाफोन आइडिया की नेटवर्थ निगेटिव में 80,918 करोड़ रु. थी। पेड अप कैपिटल 32,119 करोड़ रु. था। भारती एयरटेल की नेट वर्थ 75,886.8 करोड़ रु. और पेड अप कैपिटल 2,795 करोड़ रु. था। रिलायंस जियो इन्फोकॉम की नेट वर्थ 1,97,790 करोड़ रु. और पेड अप कैपिटल 1,54,125 करोड़ रु. था।

जेफरीज फाइनेंशियल ग्रुप इंक के एनालिस्टों के अनुसार, गौतम अडाणी का 5G एयरवेव्स के लिए बोली लगाने का प्लान टेलीकम्यूनिकेशन सेक्टर में बड़ा दाव लगाने की तैयारी का हिस्सा है। मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) को भी 2013 में फुल कनेक्टिविटी सर्विसेज ऑफर करने के लिए यूनिफाइड टेलीकॉम लाइनेंस लेना पड़ा था। आज रिलायंय जियो देश का सबसे बड़ा वायरलेस ऑपरेटर है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker