छत पर बैठा दिखा जंगल का राजा,देखे विडिओ

दिल्लीः सोशल मीडिया पर रोज़ाना कोई न कोई वीडियो वायरल होते रहते हैं. इनमें से जो वीडियो लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आते हैं, वो जानवरों से जुड़े हुए होते हैं. चाहे वो जंगल का वीडियो (Wildlife Viral Series) हो या फिर किसी पालतू जानवर का, लोगों को इन्हें देखने में खासी दिलचस्पी रहती है. इस वक्त एक ऐसा ही वीडियो (Lion On Rooftop Video) वायरल हो रहा है, जिसमें जंगल (Wildlife Video) का राजा शेर किसी घर की छत पर बैठा हुआ है.

शेरों को जंगल या चिड़ियाघर में देखना ही बड़ी बात होती है, लेकिन ये अगर किसी इमारत की छत पर बैठा हुआ दिख जाए तो हैरान होगा लाज़मी है. वायरल हो रहे वीडियो में कुछ ऐसा ही नज़ारा दिख रहा है, जो आमतौर पर नहीं दिखाई देता. वीडियो में एक भारी-भरकम शेर घर की छत पर बड़े आराम से बैठा हुआ है.

वायरल हो रहे वीडियो को किसी शख्स ने तब शूट किया है, जब शेर को जंगल या मैदान में नहीं बल्कि एक इमारत की छत पर बैठा हुआ देखा जा सकता है. वीडियो को @zubinashara नाम के अकाउंट से शेयर किया गया था, जिसे आईएफएस सुशांत नंदा ने अपने ट्विटर अकाउंट से रीट्वीट किया है. वीडियो में बड़े ही आराम से रूफटॉप पर बैठे शेर को देखकर आप भले ही डर जाएं लेकिन वो यहां से दूर-दूर तक देख रहा है और ऐसा लग रहा है कि वो इस नज़ारे को एंजॉय भी कर रहा है

Back to top button