श्रीलंका में प्रदर्शनकारियों ने गॉल क्रिकेट स्टेडियम घेरा

दिल्ली: श्रीलंका में जारी आर्थिक और राजनीतिक संकट की आंच क्रिकेट तक पहुंच गई है। प्रदर्शनकारियों ने शनिवार को गॉल स्टेडियम को घेर लिया है। यहां ऑस्ट्रेलिया-श्रीलंका दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है।

दरअसल श्रीलंका में राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के खिलाफ लंबे वक्त से ‘Gota Go Gama’ और ‘Gota Go Home’ आंदोलन जारी है। इसी को लेकर प्रदर्शन कारी गॉल में चल रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन प्रदर्शनकारी स्टेडियम के बाहर पहुंचकर नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शनकारियों को श्रीलंका के पूर्व खिलाड़ी सनथ जयसूर्या का समर्थन प्राप्त है। वे भी प्रदर्शन में शामिल हैं। उन्होंने ट्विट कर लिखा, ‘मैं हमेशा श्रीलंका के लोगों के साथ खड़ा हूं और जल्द ही जीत का जश्न मनाएंगे। इस प्रदर्शन को बिना किसी उल्लंघन के जारी रखना चाहिए।

सिंहली भाषा में गामा का मतलब गांव होता है। प्रदर्शनकारी एक जगह जमा होकर तंबू लगाते हैं और गाड़ियों के हार्न बजाते हुए राष्ट्रपति और सरकार के खिलाफ गोटा-गो-गामा का नारा बुलंद करते हैं। इनका मकसद राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे को सत्ता छोड़ने के लिए मजबूर करना है। आर्थिक और राजनीतिक संकट के बीच ऑस्ट्रेलियाई टीम का दौरा करने के लिए शुक्रवार को खेले गए आखिरी वनडे के दौरान श्रीलंका फैंस ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स पर खूब प्यार लुटाया। पांचवें मुकाबले के दौरान कोलंबो स्टेडियम ऑस्ट्रेलिया…ऑस्ट्रेलिया से गूंज रहा था। कुछ फैंस ‘थैंक्स यू…टीम ऑस्ट्रेलिया फॉर विजिट श्रीलंका’ लिखे बोर्ड लेकर बैठे थे।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker