रांची के बिरसा मुंडा हवाईअड्डे पर राष्ट्रपति पद की एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का स्वागत हुआ

दिल्लीः राष्ट्रपति पद की एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू सोमवार को रांची पहुंची हैं. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं की ओर से द्रौपदी मुर्मू का पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ स्वागत किया गया और फिर रांची के चाणक्य बीएनआर होटल में एनडीए की ओर से द्रौपदी मुर्मू का अभिनंदन किया गया. इस दौरान द्रौपदी मुर्मू ने एनडीए के सांसदों-विधायकों से समर्थन मांगा है.

सोमवार को रांची एयरपोर्ट से द्रौपदी मुर्मू सीधे राजधानी रांची के होटल चाणक्य बीएनआर पहुंचीं. यहां NDA ने सांसदों एवं विधायकों की बैठक आयोजित की है. जिसमें वह हिस्सा ले रही हैं. हजारीबाग जिले के बरकट्ठा से निर्दलीय विधायक अमित यादव भी राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू को समर्थन दे रहे हैं. वह NDA विधायक दल की बैठक में मौजूद हैं.

वोटों का गणित

राज्य में अगर वोटों के गणित पर नजर डालें तो एक विधायक के वोट का मूल्य 176 है जबकि एक सांसद के वोट का मूल्य 700 है. इस लिहाज से झामुमो, कांग्रेस और राजद को मिलाकर महागठबंधन के पास कुल 11,248 का आंकड़ा है. हालांकि इसमें माले और एनसीपी के एक-एक विधायकों की संख्या नहीं जोड़ी गई है.झारखंड के एनडीए खेमे में बीजेपी और आजसू के विधायक और सांसद मिलकर के वोट मिला कर 16,128 का आंकड़ा है. झारखंड में NDA खेमे में 28 विधायक और 16 (लोकसभा और राज्यसभा) सांसद हैं. इनमें 26 विधायक बीजेपी के, 2 आजसू पार्टी के, 15 बीजेपी के सांसद और एक आजसू के एक सांसद शामिल हैं. महागठबंधन खेमे में जेएमएम के 30 विधायक, कांग्रेस के 18, राजद, एनसीपी और सीपीआई माले के एक-एक विधायक हैं. लोकसभा और राज्यसभा मिलाकर कांग्रेस के दो और जेएमएम के दो सांसद हैं.

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker