तालिबान द्वारा आयोजित ‘लोया जिरगा’ सभा पर हुआ बड़ा हमला

दिल्लीः

तालिबान (Taliban) द्वारा काबुल (Kabul) आयोजित ‘लोया जिरगा’ यानी ऐसी विद्वानों और बुजुर्गों की धार्मिक सभा पर हमले की खबर है. स्‍थानीय मीडिया के अनुसार आयोजन स्‍थल के पास धमाकों और गोलियों के चलने की आवाजें सुनाई दी. इस हमले का कोई सही कारण सामने नहीं आया है. वहीं तालिबान शासन ने भी अभी तक स्‍पष्‍ट तौर पर कुछ नहीं कहा है, लेकिन फ्रीडम फाइटर्स फ्रंट ने अपने बयान में कहा कि उसके ‘विशेष बलों’ ने तालिबान की सभा पर हमला किया था. इस घटना के बाद से काबुल की सड़कों पर कड़ी सुरक्षा देखी जा रही है.

काबुल में अफरा-तफरी का माहौल रहा और लोया जिरगा के हॉल के पास कई विस्फोट हुए और गोलियां चलने की जानकारी मिली है. हालांकि घटना के बाद से तालिबान ने सुरक्षा कड़ी कर दी है. लोया जिरगा स्‍थल की तरफ जाने वाली सड़कों पर बैरीकेटिंग कर दी गई है. तालिबान के हैलिकाप्‍टरों ने भी आयोजन स्‍थल पर गश्‍त शुरू कर दी है. इलाके में पुलिस चौकियां बनाई जा रही हैं ताकि अगली किसी भी घटना को पहले ही रोक दिया जाए

लड़कियों को शिक्षा के मुद्दे पर तालिबान की सभा में एक भी महिला नहीं
काबुल में तीन दिनों तक चलने वाले कार्यक्रम में लड़कियों की शिक्षा के मुद्दे पर चर्चा हुई, लेकिन इस सभा में एक भी महिला शामिल नहीं हुई. लोया जिरगा तीन दिवसीय सम्‍मेलन है जिससे में पूरे अफगानिस्‍तान से 3,500 से अधिक श्रद्धालु धार्मिक विद्वानों और बुजुर्गों को आमंत्रित किया गया है. लड़कियों की शिक्षा पर चर्चा कर रहे तालिबान की सभा में महिलाओं को शामिल होने की अनुमति नहीं दी गई है.

Back to top button