एक तरफ़ा प्यार में महिला की गाला रेत कर हत्या,खुद फांसी लगायी
दिल्लीः रीवा जिले में एकतरफा प्यार में एक सनकी आशिक ने महिला के घर में घुसकर बड़ी ही बेहरमी से धारदार हथियार से हमला कर महिला की हत्या कर दी इस हमले के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद आरोपी ने खुद भी तालाब के पास पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
यह पूरी घटना गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत शिपुरवा चौकी क्षेत्र के गढ़वा का है। जहां पर दिनदहाड़े एक युवक ने घर में घुसकर धारदार हथियार से महिला का गला रेत दिया। घटना के बाद आरोपी ने गांव के पास ही एक पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद महिला को इलाज के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन महिला के गले में इतनी तेज हमला किया गया था की उसका काफी खून बह गया और महिला की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
यह घटना उस समय हुई जब महिला घर में अकेली थी और उसका पति पंचायत चुनाव में पोलिंग एजेंट का काम करने गया था। यह पूरा मामला एकतरफा प्यार से जुड़ा बताया जा रहा है। इस घटना की जानकारी लगते ही घायल महिला सोमवती मिश्रा का पति सच्चिदानंद मौके पर पहुंचा और घायल पड़ी अपनी पत्नी को इलाज के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया
रीवा जिले के गोविंदगढ़ में शुक्रवार को दूसरे चरण का मतदान हो रहा है। महिला का पति पंचायत चुनाव में पोलिंग एजेंट बना हुआ था जिसके चलते वो सुबह सुबह ही घर से निकल गया था। आरोपी चंद्रमणि त्रिपाठी उसके घर पहुंचा जहां महिला को अकेला पाकर उस पर जानलेवा हमला कर दिया। बताया जा रहा है की आरोपी अपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है जो पहले भी महिला के साथ छेड़छाड़ जैसी घटना को अंजाम दे चुका है। गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दूसरे चरण का चुनाव चल रहा है सुबह सुबह हुई इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनाका फैल गया। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।