फंदे से झूली युवती,दो दिन पहले तह हुई थी शादी

बांदा,संवाददाता। जिले के मरका थाना क्षेत्र में युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि दो दिन पहले हा उसकी शादी फिक्स हुई थी। इसके बाद से वह गुमशुम रहती थी। हालांकि उसने कभी कुछ बताया भी नहीं। मामला थाना क्षेत्र के पिंडारन गांव का है।

अमरजीत यादव की बेटी खुशबू (18) बीती रात फंदे से झूल गई। बुधवार की सुबह कच्ची कोठरी की धन्नी में दुपट्टे से लटकते हुए शव मिला। परिजनों ने देखा तो चीख पुकार मच गई। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग भी पहुंच गए। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

परिजनों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जांच कर रही है। परिजनों ने बताया कि 27 जून को खुशबू का रिश्ता कमासिन में पक्का हुआ था।

लड़का पक्ष के लोग घर आए थे। वह लोग खुशबू को पसंद कर गए थे। रिश्ता पक्का होने के पहले खुशबू को मोबाइल पर लड़के की फोटो दिखाई गई थी। फोटो देखने के बाद वह गुमसुम रहती थी। हालांकि उसने कभी कुछ कहा नहीं तो हम लोगों ने भी अधिक ध्यान नहीं दिया।

शायद हो सकता है कि वह इस रिश्ते से खुश नहीं थी और संकोच में कुछ बता भी नहीं सकी। इसीलिए ऐसा कदम उठाया हो। वह तीन बहनें और एक भाई था। इसमें दूसरे नंबर की थी। इस घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। गांव में मातम छाया है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker